सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   navratra celebrated

Sirsa News: मंदिरों और घरों में नवरात्र का उल्लास, घर-घर हुई घट स्थापना

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 19 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
navratra celebrated
श्याम बगीची में घट स्थापना केदौरान पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
- बाजारों, मंदिरों और घरों में नवरात्र को लेकर लोगों की भीड़
Trending Videos

- मंदिरों में भी हुई घट स्थापना, प्रथम दिन मां शैलपुत्री की हुई पूजा-अर्चना
- नौ दिनों तक होगी मां के नौ रूपों की पूजा


फोटो- 27, 28
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिलेभर में चैत्र नवरात्र के शुभारंभ के साथ ही आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिल रहा है। पहले दिन से ही मंदिरों, बाजारों और घरों में नवरात्र को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ घट स्थापना कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत की। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है।
इसी क्रम में जिले के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिरों को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और लोगों ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सरसाईं मंदिर और सालासर मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां सुबह से ही पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया जो दिनभर चलता रहा। मंदिरों में घट स्थापना के साथ-साथ भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। मंदिर प्रबंधन समितियों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
लोगों ने घरों में की घट स्थापना
घर-घर में नवरात्र की शुरुआत पूरे विधि-विधान के साथ की गई। महिलाओं ने सुबह स्नान के बाद घरों में साफ-सफाई कर पूजा स्थल को सजाया और घट स्थापना की। मिट्टी के बर्तन में जौ बोए गए जिन्हें पूरे नौ दिनों तक सींचा जाएगा। मान्यता है कि जौ का अंकुरण घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक होता है। घट स्थापना के दौरान लोगों ने पूजा में पान-सुपारी, लौंग, सूखे मेवे, नारियल, रोली-मोली, चुनरी और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। कई घरों में अखंड ज्योति भी प्रज्ज्वलित की गई है जो पूरे नौ दिनों तक निरंतर जलती रहती है। महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने के लिए मिल रहा है। वे प्रतिदिन माता के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करेंगे।
बाजारों में नवरात्र पर दिख रही रौनक
बाजारों में भी नवरात्र को लेकर रौनक देखने को मिल रही है। पूजन सामग्री, फल, फूल, नारियल और सजावट के सामान की दुकानों पर भीड़ लगी रही। दुकानदारों का कहना है कि इस बार नवरात्र को लेकर लोगों में खासा उत्साह है और बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई है।
नौ दिनों तक दुर्गा के नौ स्वरूपों की होगी पूजा
नवरात्र के दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इसमें शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री शामिल हैं। श्रद्धालु व्रत रखकर और नियमित पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। रात के समय मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed