सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   navratra from tomorrow

Sirsa News: कल से मनाया जाएगा नवरात्र पर्व, मंदिरों में तैयारियां जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 18 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
navratra from tomorrow
 नवरात्र सफाई करते हुए श्रद्धालू
विज्ञापन
- मंदिरों व घरों में सफाई का काम जारी, मंदिरों को फूलों की लड़ियों से सजाने का काम जारी
Trending Videos


- पहले दिन होगी मंदिरों व घरों में घट स्थापना, नौ दिन नौ देवियों की होगी पूजा-अर्चना
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चैत्र नवरात्र पर्व को लेकर जिलेभर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है। पर्व की शुरुआत से एक दिन पहले ही लोगों ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। घरों से लेकर मंदिरों तक साफ-सफाई का कार्य जारी है वहीं बाजारों में भी रौनक देखने को मिल रही है।
नवरात्र के पावन अवसर पर श्रद्धालु अपने घरों और मंदिरों को विशेष रूप से सजा रहे हैं। मंदिरों में फूलों की लड़ियों से सजावट की जा रही है तो घरों में भी पूजा स्थल को आकर्षक रूप दिया जा रहा है। कई स्थानों पर रंग-बिरंगी लाइटों और सजावटी सामान से भी मंदिरों की शोभा बढ़ाई जा रही है। श्रद्धालुओं की ओर से मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। नवरात्र के पहले दिन घट स्थापना के साथ पर्व की विधिवत शुरुआत होगी। श्रद्धालु शुभ मुहूर्त में अपने घरों और मंदिरों में कलश स्थापित करेंगे और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ दिनों तक होगी मां के नौ स्वरूपों की पूजा
धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। प्रत्येक दिन अलग-अलग देवी स्वरूप की आराधना का विशेष महत्व होता है। पंडित अरुण कौशिक के अनुसार नवरात्र के दौरान व्रत रखने और मां दुर्गा की उपासना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। कई श्रद्धालु पूरे नौ दिन व्रत रखते हैं जबकि कुछ लोग प्रथम और अष्टमी या नवमी का व्रत रखते हैं। इस दौरान भजन-कीर्तन और जागरण का भी आयोजन किया जाता है जिससे माहौल भक्तिमय बना रहता है।
बाजारों में बढ़ी रौनक
बाजारों में भी नवरात्र को लेकर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। पूजा सामग्री, फल, फूल, नारियल, चुनरी और माता की प्रतिमाओं की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानदार रवि शर्मा, पंकज कुमार, रमेश मेहता ने बताया कि इस बार नवरात्र को लेकर खरीदारी में बढ़ोतरी हुई है जिससे कारोबार में रौनक आई है। लोग पूजा सामग्री की खरीदारी कर रहे है। घरों में घट स्थापना के लिए मिट्टी से बने बर्तन खरीद रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर पूजा सामग्री में जौ, अगरबत्ती, फल, पंचमेवे, नारियल, रोली- मौली, कपूर व अन्य सामान की खरीदारी लोग कर रहे हैं।

नौ दिनों तक मंदिरों में चलेंगे धार्मिक कार्यक्रम
जिलेभर में नौ दिनों तक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मंदिरों में विशेष पूजा, हवन और भंडारों का आयोजन किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है जिसमें छोटी बच्चियों को देवी स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed