{"_id":"6a21bba9e845d0aba807b874","slug":"new-committee-to-make-arod-dharmshala-sirsa-news-c-128-1-svns1027-159477-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अरोड़वंश धर्मशाला निर्माण कार्य के लिए नई कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अरोड़वंश धर्मशाला निर्माण कार्य के लिए नई कमेटी गठित
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राकेश बब्बर सर्वसम्मति से बने मार्गदर्शक
फोटो
3
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। अरोड़वंश धर्मशाला परिसर में वीरवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य निमार्णाधीन अरोड़वंश धर्मशाला के निर्माण कार्य की निगरानी, सहयोग एवं सुचारु संचालन के लिए नई निगरानी एवं सहयोग कमेटी का गठन करना था।
बैठक की अध्यक्षता अरोड़वंश समाज के प्रधान दीपक अरोड़ा ने की। प्रधान ने बताया कि उनका कार्यकाल एक वर्ष पूर्ण हो चुका है। जब पूर्व में धर्मशाला निर्माण कार्य के लिए पहली कमेटी का गठन किया गया था तभी यह निर्णय लिया गया था कि एक वर्ष के पश्चात नई कमेटी का गठन कर उसमें नए एवं सक्रिय सदस्यों को शामिल किया जाएगा। इस दौरान सर्वसम्मति से राकेश बब्बर को कमेटी का मार्गदर्शक नियुक्त किया गया।
निर्माण कार्य की देखरेख एवं सहयोग के लिए गठित कमेटी में दीपक अरोड़ा को प्रधान व राहुल कामरा को महासचिव नियुक्त किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने धर्मशाला निर्माण कार्य पूर्ण होने तक तन-मन एवं धन से सहयोग देने का संकल्प लिया।