सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   republic day celebrated

Sirsa News: देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया सिरसा

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 28 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
republic day celebrated
सिरसा।शहीद भगत ​सिंह स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस पर प्रस्तुती देती छात्राएं। स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सिरसा। 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित हुआ। इस दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री विपुल गोयल ने बतौर मुख्या अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली।
इससे पहले मुख्य अतिथि ने लघु सचिवालय स्थित शहीद स्मारक व स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर अमर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला स्तरीय कार्यक्रम के अलावा उपमंडल डबवाली, कालांवाली व ऐलनाबाद में उपमंडल स्तरीय व अन्य जगहों पर गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि आज ही के दिन 76 वर्ष पहले सन 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। इसी संविधान ने हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता के मौलिक अधिकार दिए। इसी दिन भारत विश्व का सबसे बड़ा संप्रभुता सम्पन्न, लोकतांत्रिक गणराज्य बना। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद से ही भारत दुनिया में एक बड़ी ताकत के तौर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहा है। इसका श्रेय हमारे उन राजनेताओं, कर्मठ किसान-मजदूरों, कारीगरों तथा वैज्ञानिकों को जाता है, जिन्होंने दिन-रात एक करके इस देश को विकास की गति प्रदान की।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चहुंमुखी प्रगति कर रहा है। आज देश ने मिसाइलें ही नहीं बनाई, बल्कि चंद्रयान, सूर्ययान और मंगलयान जैसे मिशन भी सफलतापूर्वक संचालित किए हैं। देश की प्रगति के इस सफर में हरियाणा का भी महत्वपूर्ण योगदान है। हरियाणा ने भी प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास को नए आयाम प्रदान किए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं खेलों में भी हमने नई ऊंचाइयों को छुआ है। हमारी कई नीतियों और योजनाओं का देश के दूसरे राज्य अनुसरण कर रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हर गरीब के सिर पर छत मुहैया करवाने के लिए प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण तथा शहरी योजना के तहत 98,860 मकान दिए हैं, जबकि 49,670 मकान निर्माणाधीन हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 14 शहरों में 15,256 गरीब परिवारों को एक-एक मरला के प्लाट दिए जा चुके हैं तथा 16 शहरों में 15,251 प्लाॅटों की बुकिंग प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है। शीघ्र लाभार्थियों को प्लाॅट ड्रॉ के माध्यम से दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत दो चरणों में 50-100 वर्ग गज के 12,031 प्लाॅट दिए गए हैं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बेहतर सिंचाई एवं जल संसाधन के लिए नहरों की टेल तक पानी पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। नहरी नेटवर्क आधुनिकीकरण के लिए 152 चैनलों का सुधारीकरण किया जा रहा है। सरस्वती नदी पुनरुद्धार तथा धरोहर विकास परियोजना पर कार्य चल रहा है, जिसे 2028 में पूरा कर लिया जाएगा। मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के तहत 1000 रिचार्ज कुंओं के निर्माण की मंजूरी दी गई है। इससे 8000 एकड़ जलमग्न भूमि लाभान्वित होगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण योजना को नए रूप में क्रियान्वित किया गया है। यह बहुत ही कारगर महत्वाकांक्षी योजना है।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी, स्कूल सम्मानित : िलास्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले गण्यमान्य व्यक्ति, अधिकारी व कर्मचारियों को मुख्यातिथि द्वारा समारोह में सम्मानित किया गया, जिनमें प्रो. राजकुमार, प्रो. मंजू नेहरा, ईटीओ सुरेंद्र गोदारा, यातायात प्रबंधक सुधीर कुमार, स्टेनोग्राफर सुरेश कुमार, एसआई शैलेंद्र कुमार, पीएसआई सुनील कुमार, एएसआई मदनलाल के नाम शामिल हैं। इसी प्रकार, भौतिकी प्रवक्ता प्रोमिला, मुख्य शिक्षक बंशीलाल, एईओ हरबंश, पीटीआई सुखदेव सिंह, डीआईएम अंजली, अनिल कुमार लिपिक, पटवारी युविका गोदारा, लिपिक पंकज कुमार, माली हीरा लाल, सफाई कर्मचारी अमरीक सिंह व लीलू राम व दलीप सिंह माली को सम्मानित किया गया है।
मेहनाखेड़ा स्कूल ने पाया प्रथम स्थान : समारोह में मुख्यातिथि ने मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण योजना 2025-26 में जिलास्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले राजकीय विद्यालय मेहनाखेड़ा, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय खारियां, राजकीय माध्यमिक विद्यालय मोहम्मदपुरिया व राजकीय स्कूल चत्तरगढ़ पट्टी को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed