सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Retired employees raised their voices regarding several demands.

Sirsa News: कई मांगों को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 13 Jun 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Retired employees raised their voices regarding several demands.
विज्ञापन
डबवाली। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की मासिक बैठक शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक प्रधान सुखवंत सिंह चीमा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक को संबोधित करते हुए संघ के पदाधिकारियों ने सबसे पहले कोरोना काल के 18 माह के लंबित डीए एरियर का भुगतान करने की मांग उठाई। इसके साथ ही पेंशन को टैक्स फ्री करने, मेडिकल भत्ता बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह करने तथा सभी बीमारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक प्रधान सुखवंत सिंह चीमा ने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनर्स को वर्षों से मिल रही एलटीसी सुविधा को समाप्त करने की कोशिशें की जा रही हैं, जिसका संगठन विरोध करता है। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी पारिवारिक अथवा अन्य कारणों से यात्रा नहीं कर पाते थे, उनके लिए एलटीसी के बदले एक माह के वेतन का विकल्प राहत प्रदान करता था। सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नए नियम कर्मचारियों के हितों के खिलाफ हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वित्त विधेयक-2025 के प्रावधानों के कारण सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वेतन संशोधन के लाभ से वंचित किया जा रहा है जोकि अन्याय है। साथ ही चंडीगढ़ की तर्ज पर 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पेंशनर्स को क्रमश: 10, 15 और 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन वृद्धि देने की मांग भी रखी गई।

संघ के सचिव गुरतेज सिंह, सेवानिवृत्त पटवारी श्री राम,उग्रसेन गर्ग, बृजलाल हेडमास्टर, सेवानिवृत्त ऑडिटर बलवंत सिंह, अजमेर सिंह एचटी, जगरूप सिंह रोडवेज, हरबंस सिंह पटवारी, मोहन सिंह, गोपाल सिंह पटवारी, वेद प्रकाश, कालू राम मैहता, राम प्रताप गोरीवाला सहित अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed