सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Scammed for 12 lakh in the name of cryptocurrency investment, two accused arrested

Sirsa News: क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 12 लाख ठगे, दो आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 12 Jun 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Scammed for 12 lakh in the name of cryptocurrency investment, two accused arrested
विज्ञापन
डबवाली। क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर करीब 12 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने छह माह से फरार चल रहे दो आरोपी तस्लीम और मोहम्मद रफीक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। एसपी जसलीन कौर ने बताया कि पीड़ित की जून 2025 में फेसबुक पर एक महिला से पहचान हुई थी। महिला ने खुद को मुंबई निवासी और क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग विशेषज्ञ बताकर अधिक मुनाफे का झांसा दिया। इसके बाद पीड़ित को ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जोड़कर विभिन्न बैंक खातों और यूपीआई आईडी में कुल 12 लाख का निवेश कराया।

पीड़ित ने बताया कि जब उसने जब उसने निवेश की राशि और लाभ वापस मांगना चाहा तो आरोपियों ने संपर्क तोड़ दिया। इसके बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। साइबर क्राइम थाना प्रभारी उप निरीक्षक आनंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी जांच, बैंकिंग ट्रेल और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि मोहम्मद रफीक ने तस्लीम के बैंक खाते और यूपीआई आईडी का इस्तेमाल कर ठगी की रकम प्राप्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed