{"_id":"6a2d8f2f2d2c11d5e706e5de","slug":"sex-racket-busted-in-dabwali-six-arrested-including-hotel-manager-sirsa-news-c-128-1-svns1027-159973-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डबवाली में चल रहा था देह व्यापार, होटल मैनेजर सहित छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डबवाली में चल रहा था देह व्यापार, होटल मैनेजर सहित छह गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली रोड पर होटल की आड़ में चल रहे देह व्यापार के गोरखधंधे का पर्दाफाश करते हुए शनिवार को सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन युवक व तीन युवतियों को आपत्तिजनक हालत में काबू किया। पुलिस ने इस मामले में होटल मैनेजर सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
डीएसपी राज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त होटल में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से होटल पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान होटल के कमरों से तीन युवतियों व तीन युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि होटल प्रबंधन द्वारा पंजाब से युवतियों को बुलाकर अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी दीपक निवासी आबा बस्ती बठिंडा, कृष निवासी शांति नगर बेगू रोड सिरसा, हाल निवासी खरड़ जिला मोहाली व होटल मैनेजर मुकुल निवासी मसीतांवाली, भुच्चो मंडी पंजाब को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल से एक रजिस्टर भी बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में रजिस्टर में करीब 25 से 30 ऐसे लोगों के नाम दर्ज मिले हैं, जिनके संबंध इस गोरखधंधे से होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब इन नामों की गहनता से जांच कर रही है और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।