सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   student lost from 6 days

Sirsa News: 11 वर्षीय छात्र 6 दिन से लापता, हेल्पलाइन नंबर जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 17 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
student lost from 6 days
छात्र अभिषेक 
विज्ञापन
गांव माधोसिंघाना से 10 फरवरी को खेत जाने की बात कहकर निकला था अभिषेक
Trending Videos

फोटो 16

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। गांव माधोसिंघाना से 10 फरवरी को लापता हुए छठवीं कक्षा के छात्र अभिषेक गोस्वामी का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अभिषेक पिछले 6 दिनों से लापता है।
अभिषेक मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे खेत से हरा चारा लाने की बात कहकर साइकिल से घर से निकला था, लेकिन शाम तक नहीं लौटा। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। अभिषेक के पिता ओमप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि वह इकलौता बेटा है। उसकी दो छोटी बहनें हैं। परिजनों का कहना है कि अभिषेक नियमित रूप से स्कूल जाता था। उस दिन भी वह सामान्य व्यवहार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मिसिंग सेल प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि अभिषेक की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस गांव के आसपास के खेतों, नहरों, रेलवे ट्रैक, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य संभावित स्थानों पर छानबीन कर रही है। आसपास के गांवों में भी सूचना दी जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। यदि किसी को अभिषेक के बारे में जानकारी मिले तो मोबाइल नंबर 88140-11657,88140-11608,88140-11638 व 98124-28695 पर तुरंत सूचना दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed