सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Trees fell into the canal due to strong winds, it broke due to overflow, and 20 acres of moong crop got submerged.

Sirsa News: अंधड़ से पेड़ टूट नहर में गिरे, ओवरफ्लो होने से टूटी, 20 एकड़ मूंग की फसल डूबी

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 12 Jun 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Trees fell into the canal due to strong winds, it broke due to overflow, and 20 acres of moong crop got submerged.
ऐलनाबाद में नहर में आया कटाव। 
विज्ञापन
ऐलनाबाद। वीरवार देर रात आए तेज अंधड़ के कारण ढाणी शेरावाली भाखड़ा डिस्ट्रीब्यूटरी नहर में पेड़ टूटकर गिर गए जिससे पानी का प्रवाह बाधित हो गया। पानी ओवरफ्लो होने से गांव खारी सुरेरा के पास मोगा नंबर 1,82,000 के निकट नहर टूट गई। ग्रामीणों के अनुसार नहर टूटने से करीब 20 एकड़ क्षेत्र में खड़ी मूंग की फसल जलमग्न हो गई।

किसान कुलदीप मुंदलिया, नौरंगलाल भांभू और विकास सिहाग ने बताया कि तेज अंधड़ के दौरान पेड़ नहर में गिरने से यह स्थिति बनी। नहरी विभाग के बेलदार रवि कुमार ने तत्परता दिखाते हुए नहर टूटने की सूचना मिलते ही पानी को नजदीकी ढाणी शेरावाली पैरेलल चैनल में डायवर्ट कर दिया जिससे नुकसान सीमित रहा। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने शुक्रवार को नहर की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed