सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Truck driver remanded for 10 days in 88 kg opium smuggling case

Sirsa News: 88 किलो अफीम तस्करी मामले में ट्रक चालक 10 दिन के रिमांड पर

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 12 Jun 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Truck driver remanded for 10 days in 88 kg opium smuggling case
विज्ञापन
सिरसा। नेशनल हाईवे-9 पर ट्रक से बरामद 88 किलो 970 ग्राम अफीम के मामले में गिरफ्तार ट्रक चालक किशना राम को शुक्रवार अदालत ने 10 दिन के रिमांड पर भेजा है। पुलिस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए पूछताछ कर रही है।

सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत को बताया कि यह मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा मामला है जिसमें कई लोगों की संलिप्तता होने की आशंका है। जांच के लिए आरोपी को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी ले जाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी रणधीर ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सिलीगुड़ी से ट्रक में अफीम लेकर आया था। पुलिस उस स्थान की भी जांच करेगी जहां ट्रक की चेसी में गुप्त बॉक्स बनाकर अफीम छिपाई गई थी। पुलिस के अनुसार ट्रक मालिक गगनदीप निवासी आरएस पुरा (जम्मू-कश्मीर) की तलाश जारी है। जांच में सामने आया है कि अफीम मणिपुर से सिलीगुड़ी पहुंची थी जहां से इसे जोधपुर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

चार दिन में 1720 किलोमीटर का सफर : जांच में सामने आया कि ट्रक चालक रविवार को सिलीगुड़ी से रवाना हुआ था। बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली होते हुए वह करीब 1720 किलोमीटर का सफर तय कर सिरसा पहुंचा था। राजस्थान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को सूचना मिली थी कि हरियाणा के रास्ते अफीम की बड़ी खेप राजस्थान या पंजाब ले जाई जा रही है।
सूचना पर सिरसा पुलिस और एनसीबी ने भावदीन टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी की। बुधवार सुबह जम्मू-कश्मीर नंबर के ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक की चेसिस में बने गुप्त बॉक्स से अफीम के 95 पैकेट छिपाकर रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed