{"_id":"69b861c1452270861409f286","slug":"a-suspicious-cctv-camera-was-found-installed-on-an-ohe-wire-pole-near-sonipat-railway-station-sonipat-news-c-197-1-snp1015-150984-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सोनीपत रेलवे स्टेशन के पास ओएचई तार के खंभे पर लगा मिला संदिग्ध सीसीटीवी कैमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सोनीपत रेलवे स्टेशन के पास ओएचई तार के खंभे पर लगा मिला संदिग्ध सीसीटीवी कैमरा
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के पास खंभे में लगा सीसीटीवी कैमरा।
- फोटो : 1
विज्ञापन
सोनीपत। सोनीपत रेलवे स्टेशन से 500 मीटर दूर किलोमीटर नंबर 42/28 के नजदीक ओएचई तार के खंभे पर संदिग्ध सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ मिला है। जीआरपी और आरपीएफ कर्मियों ने इसकी जानकारी तुरंत सीनियर अधिकारियों को दी गई और मौके पर पुलिस बल को तैनात करते हुए खंभे से करीब 50 मीटर के दायरे को सील कर दिया गया है।
फिलहाल कैमरे को कपड़े से ढंक दिया गया है। जीआरपी और आरपीएफ के स्थानीय अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से मना किया है। कैमरे की जांच दिल्ली से आने वाली विशेष टीम करेगी। टीम के मंगलवार को आने की बात कही जा रही है।
दो दिन पहले गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर के संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर उसकी लाइव फुटेज पाकिस्तान भेजने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया था।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि वे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर देश के रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशन आदि स्थानों के पास सोलर बेस्ड सीसीटीवी लगाने की कोशिश कर रहे थे। कई स्थानों पर उन्होंने लगा भी दिए थे।
आरोपी इसकी लोकेशन और वीडियो बनाकर विदेश भेज रहे थे। उन्हीं से पूछताछ के बाद सोनीपत स्टेशन के पास भी कैमरे लगाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ ने जांच की तो ओएचई तार के खंभे पर सोलर प्लेट के साथ एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ मिला। यहां पर कैमरा कब और किसने लगाया इसकी जानकारी फिलहाल किसी को नहीं है। जांच के बाद ही यह पता चल सकेगा कि कैमरा फंक्शनल था या नहीं। इसका एक्सेस कहां था।
सोनीपत आरपीएफ थाना प्रभारी संगम यादव ने बताया कि रविवार सुबह हिंदू कन्या कॉलेज के सामने रेल लाइन के साथ खंभे पर सीसीटीवी लगा दिखाई दिया। प्राथमिक जांच में सीसीटीवी को लेकर स्थानीय रेलवे अधिकारियों व तकनीकी शाखा से संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने इस संबंध में जानकारी होने से मना कर दिया।
इसके बाद मामले की जानकारी दिल्ली उच्च अधिकारियों को दी गई। जल्द ही तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी संबंधी मामले की जांच करेगी। मामले को लेकर जीआरपी के डीएसपी फरीदाबाद राजेश चेची ने बताया कि गाजियाबाद में पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में कैमरे की जानकारी दी थी। मामले की जांच वहीं की पुलिस कर रही है। उन्हें सूचना दे दी गई है। इसको लेकर आगे की कार्रवाई भी वही करेंगे।
Trending Videos

रेलवे स्टेशन के पास खंभे में लगा सीसीटीवी कैमरा।- फोटो : 1