सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Anger over delay in providing job security to employees

Sonipat News: कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने में देरी पर रोष

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Anger over delay in providing job security to employees
फोटो . सोनीपत के एचएसवीपी कार्यालय में बैठक के दौरान नारेबाजी करते कर्मचारी। स्रोत: मंच
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-15 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय में सोमावर को हरियाणा कौशल रोजगार निगम कर्मचारी मंच और हुडा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन की संयुक्त बैठक हुई।
Trending Videos

मंच के प्रदेश चेयरमैन आरके नागर ने कहा कि सरकार की ओर से एचकेआरएन कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी पत्र देने में अनावश्यक देरी की जा रही है, जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ रहा है। पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया बार-बार बढ़ाई जा रही है लेकिन कई विभागों के अधिकारियों ने कर्मचारियों के रिकॉर्ड समय पर अपलोड नहीं किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरके नागर ने आरोप लगाया कि बार-बार तारीख बढ़ाने से सरकार की मंशा पर संदेह होता है और कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने का मुद्दा टाला जा रहा है। उन्होंने मांग की कि जिन कर्मचारियों के रिकॉर्ड पूर्ण हैं उन्हें तुरंत जॉब सिक्योरिटी पत्र जारी किए जाएं। शेष कर्मचारियों के लिए विभागों को सख्त निर्देश दिए जाएं।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि देरी जारी रही तो हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच आंदोलन शुरू करेगा। बैठक में महावीर सिंह नागर, टीनू मदान, बिजेंद्र रिवाल, ध्रुव कुमार, जोगेंद्र सिंह, सतीश शर्मा, सुरेश रोहिल्ला, सुरेंद्र रंगा, महेंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, राकेश चावरिया, सुनील कुमार, राकेश योगी, समेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed