सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The number of patients with sore throat and fever increased due to the rise in temperature.

Sonipat News: तापमान बढ़ने से गले में खराश और बुखार के मरीज बढ़े

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 24 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
The number of patients with sore throat and fever increased due to the rise in temperature.
फोटो : सोनीपत के नागरिक अस्पताल में चिकित्सक कक्ष के बाहर मौजूद मरीज। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। मौसम परिवर्तन के चलते तापमान बढ़ने लगा है। सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ देखने के लिए मिली। सुबह से ही पंजीकरण काउंटर पर लंबी कतारें दिखीं। चिकित्सक कक्ष के बाहर मरीजों का तांता लगा रहा। दिनभर में दो हजार से अधिक मरीजों ने इलाज कराया जो सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक है।
मौसम परिवर्तन के चलते गले में खराश, खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को फिजिशियन ओपीडी में ही 400 से ज्यादा मरीज पहुंचे। इनमें अधिकांश वायरल बुखार, गले में खराश, खांसी-जुकाम और शरीर दर्द जैसी मौसमी बीमारियों से पीड़ित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव और प्रदूषण के स्तर में वृद्धि के कारण सांस संबंधी समस्याएं, गले के संक्रमण और वायरल बुखार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों को सुबह-शाम ठंडी हवा से बचने और पानी उबालकर पीने की सलाह दी। साथ ही हल्के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed