सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Conserve all substances according to the Vedas: Dr. Vedpal

वेद के अनुसार सभी पदार्थों का करें संरक्षण : डॉ. वेदपाल

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 24 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Conserve all substances according to the Vedas: Dr. Vedpal
फोटो : सोनीपत के सेक्टर-14 स्थित सामुदायिक केंद्र में वैदिक यज्ञ समिति के वार्षिक उत्सव के शुभा - फोटो : samvad
विज्ञापन
सोनीपत। वैदिक यज्ञ समिति की ओर से सोमवार को सेक्टर-14 स्थित सामुदायिक केंद्र में सात दिवसीय 47वें वार्षिक उत्सव अथर्ववेद पारायण यज्ञ का शुभारंभ किया गया। डॉ. आचार्य वेदपाल ने बताया कि वेदों को पढ़ने का प्रयोजन उनके ज्ञान को अपने आचरण में डालना है। वेद के अनुसार हमें सभी पदार्थों का संरक्षण करना चाहिए।
Trending Videos

फरीदाबाद से भजनोपदेशक आचार्य प्रदीप शास्त्री ने प्रथम तीन भजनों में परमपिता का स्मरण करवाया। अंतिम भजन में महर्षि दयानंद सरस्वती को याद करते हुए ऋषि कौम का रहनुमा व जगत का उद्धारक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के अजमेर से वैदिक प्रवक्ता आचार्य अंकित प्रभाकर ने यज के मंत्रों से आहुति प्रदान कर इदमम् वाक्य की व्याख्या की। उन्होंने बताया कि परमेश्वर ने हमें परिश्रम करके उपभोग करने की आज्ञा दी है।
इस दौरान रामगोपाल भुटानी, अशोक आर्य, सुधांशु मित्र शास्त्री, दिनेश आर्य, पंकज बत्रा, संदीप ग्रोवर, आलोक कोहली, राजकुमारी तनेजा, कौशल्या अरोड़ा, ललिता सपड़ा, प्रभा बत्रा, निर्मल वधवा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed