सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Another Accused Arrested in Case of Running Illegal Factory

Sonipat News: अवैध फैक्टरी चलाने के मामले में एक आरोपी और गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 17 Mar 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
Another Accused Arrested in Case of Running Illegal Factory
विज्ञापन
जींद। सफीदों में रंग गुलाल की फैक्टरी में आग लगने से 11 महिलाओं की मौत मामले में पुलिस ने एक और आरोपी सतनारायण को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ शहर थाना सफीदों में गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।
Trending Videos

सात मार्च को अवैध फैक्टरी में आग लगने से हुई महिला मजदूरों की मौत के बाद पुलिस ने गांव कुरड़ में छापेमारी की थी। यहां पर किराये के मकान में बिना अनुमति के बम पटाखे की फैक्टरी चल रही थी। इस दौरान काफी मात्रा में विस्फोट सामग्री बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर सदर थाना सफीदों पुलिस ने 11 मार्च को सफीदों निवासी सतनारायण, राकेश समेत चार लोगों को नामजद कर अन्य आरोपियों के खिलाफ लोगों की जान जोखिम मे डालने, मजदूरों को बंधक बना कर रखने, विस्फोट सामग्री का भंडारण करने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत एफआईआर दर्ज की थी।
आधा दर्जन मजदूरों का अभी भी उपचार चल रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed