{"_id":"6a82205925093008a40f6c65","slug":"car-catches-fire-after-hitting-divider-due-to-tyre-burst-mechanic-dies-sonipat-news-c-17-roh1007-905035-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: टायर फटने से डिवाइडर से टकराई कार में लगी आग, मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: टायर फटने से डिवाइडर से टकराई कार में लगी आग, मिस्त्री की मौत
विज्ञापन
36-ब्राह्मणवास में कार का टायर फटने के बाद पलटने के बाद लगी आग । स्रोत : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। गोहाना रोड पर ब्राह्मणवास गांव के पास शनिवार रात टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में आग लग गई। हादसे में सोनीपत जिले के गांव मोई हुड्डा निवासी हरिओम (22) की सिर में चोट लगने से मौत हो गई। हरिओम कार वर्कशॉप में मिस्त्री थे। सदर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मोई हुड्डा निवासी जोगेंद्र ने बताया कि वे दो भाई हैं। वह खुद एलएलबी कर रहे हैं। उनका छोटा भाई हरिओम पिछले पांच साल से सुखपुरा चौक से आगे जींद चौक की तरफ स्थित कार वर्कशॉप में मिस्त्री थे। शनिवार रात वह रोजाना की तरह वर्कशॉप मालिक की कार लेकर घर आ रहे थे।
ब्राह्मणवास गांव के नजदीक कार का टायर फटने से वह अनियंत्रित हो गई व डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार पलटते समय खिड़की खुलने से हरिओम नीचे गिरकर चोटिल हो गए। इसके बाद कार में आग लग गई। राहगीरों ने घायल हरिओम को पीजीआई में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों को रात करीब 8:20 बजे सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से हादसे की जानकारी मिली। सूचना पाकर सदर थाने से एएसआई प्रदीप मौके पर पहुंचे और कार को रास्ते से हटवाया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।