{"_id":"69cd246384e010d471083e19","slug":"five-accused-arrested-for-breaking-into-office-assault-and-vandalism-sonipat-news-c-197-1-snp1015-151743-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कार्यालय में घुसकर हमला और तोड़फोड़ करने के पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कार्यालय में घुसकर हमला और तोड़फोड़ करने के पांच आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 01 Apr 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में सरपंच के पति व अन्य पर हमला करने के पांचों आरोपी। स्रोत : पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। सेहरी गांव की सरपंच सोनिया के पति बिजेंद्र चोटीवाला के कार्यालय में घुसकर उन पर हमला और तोड़फोड़ करने के मामले में खरखौदा पुलिस ने पांच आरोपियों दीपक मनाना निवासी पानीपत, साहिल चौलका, श्रवण निवासी तिहाड़ कलां, प्रीत व अनिल निवासी गांव खांडा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
बिजेंद्र ने पिछले सप्ताह शिकायत दी थी कि वह अपने पारिवारिक सदस्यों और साथियों के साथ अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। उनका बिल्डिंग मटीरियल का काम है। वहां पर खांडा के दीपक ने करीब 20 नकाबपोश साथियों के साथ आकर लाठी-डंडों, धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया।
इतना ही नहीं उन्होंने उनके कार्यालय में रखे सामान को भी तोड़ दिया। उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। मामले में आरोपित दीपक मनाना निवासी पानीपत, साहिल चौलका, श्रवण निवासी तिहाड़ कलां, प्रीत व अनिल निवासी गांव खांडा को गिरफ्तार किया है। उनके पास से गंडासे, चाकू, तलवार, बिट्टा और दो बाइक बरामद हुई हैं।
Trending Videos