सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Health is the greatest wealth, smoking is the end: Setia

स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन, धूम्रपान कर रहा खत्म : सेतिया

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 11 Mar 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
Health is the greatest wealth, smoking is the end: Setia
नो स्मोकिंग डे पर धूम्रपान नहीं करने की शपथ लेते लोग। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

गोहाना। पुराना बस स्टैंड स्थित सत नगर में बुधवार नो स्मोकिंग डे मनाया गया। कार्यक्रम में आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के निदेशक डॉ. सुरेश सेतिया ने लोगों को धूम्रपान और तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है लेकिन धूम्रपान और तंबाकू की लत इस अमूल्य धन को तेजी से खत्म कर रही है। उन्होंने बताया कि एक सिगरेट पीने से इंसान की जिंदगी के करीब 20 मिनट कम हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 11 मार्च को मनाया जाने वाला नो स्मोकिंग डे लोगों के लिए एक अच्छा अवसर है कि वे इस लत को छोड़कर धूम्रपान मुक्त और स्वस्थ जीवन की शुरुआत करें। धूम्रपान केवल शरीर को ही नहीं बल्कि मानसिक और सामाजिक समस्याओं को भी जन्म देता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हरभगवान चोपड़ा ने कहा कि खुद धूम्रपान छोड़ने की शपथ लेते हुए कहा कि धूम्रपान छोड़ना कठिन जरूर है लेकिन अगर व्यक्ति दृढ़ निश्चय कर ले और परिवार व समाज का सहयोग मिले तो इससे छुटकारा पाया जा सकता है।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी धूम्रपान के आदी लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। इस मौके पर आजाद सिंह दांगी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उधम सिंह, सुभाष शर्मा, मनोज सैनी, सुषमा सेतिया, सुदेश, लक्ष्मी देवी और रीना कश्यप मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed