{"_id":"69b8466d4c2bdcdd360d93a8","slug":"religious-events-strengthen-our-culture-chawla-sonipat-news-c-195-1-nnl1001-132837-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति को और मजबूत करते हैं : चावला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति को और मजबूत करते हैं : चावला
विज्ञापन
16jjrp03- श्री राम धर्मशाला में इस्कान संस्था की तरफ से जगन्नाथ आनंद उत्सव में नाचते श्रद्धालु
विज्ञापन
झज्जर। धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति को मजबूत करने के साथ साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संदेश देते हैं। इसलिए इन आयोजनों में हम सभी को हिस्सा लेना चाहिए। ये बातें मोहल्ला हरिपुरा स्थित श्री राम धर्मशाला में इस्कॉन संस्था की तरफ से जगन्नाथ आनंद उत्सव में समाजसेवी गीतांशु चावला ने कहीं।
श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभत्रा देवी के दर्शन के साथ-साथ सुगंधित फूलों से उनका अभिषेक किया। इससे पूर्व विधि-विधान से भगवान जगन्नाथ की परिवार सहित पूजा-अर्चना की गई। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ इस्कॉन झज्जर की तरफ से जगन्नाथ आनंद उत्सव में सभी श्रद्धालुओं ने भजन मंडली के साथ मिलकर हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, हरे रामा का संकीर्तन किया।
राधा नाम दास प्रभु ने इस्कॉन झज्जर की ओर से मुख्य अतिथि का फूल की मालाओं से स्वागत अभिनंदन किया। इस्कॉन मंदिर बहादुरगढ़ से पधारे देवेंद्र नाथ प्रभु, शास्त्रलोचन, परम् प्रभु कथा वाचक ने श्रद्धालुओं को कृष्ण कथा श्रवण कराई और कहा कि प्रभु के नाम से ही जीवन में सच्चा आनंद मिलता है।
इस मौके पर मुलतान सभा के प्रधान प्रवीण सुखीजा, श्री राम मंदिर के पुजारी पवन शर्मा, जेके मास्टर, अश्वनी पाहवा, विनीत पोपली, संजीव पोपली, पवन अरोड़ा, विपिन शर्मा, रविकांत, सुरेश गुप्ता, श्याम लाल, जगदीश गेरा, आनंद सिंघल, सतीश चुघ, आनंद रोहिल्ला, पूनम माता, मोनिका माता मौजूद रहे।
Trending Videos