{"_id":"69e7b17fa026e4cf070df414","slug":"temperature-reaches-43-degrees-in-haryana-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: यह शहर रहा सबसे गर्म, आने वाले दिनों में पड़ेगी भीषण गर्मी; मौसम विभाग ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: यह शहर रहा सबसे गर्म, आने वाले दिनों में पड़ेगी भीषण गर्मी; मौसम विभाग ने दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
सार
मौसम विभाग ने अगले चार दिन की चेतावनी जारी करते हुए कहा तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। दिन के साथ रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है।
बढ़ी गर्मी की तपिश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणा में अप्रैल के महीने में ही मई-जून जैसी गर्मी पड़ने लगी है। तीखी धूप और गर्म हवाओं की वजह से भीषण गर्मी के संकेत मिलने लगे हैं। मंगलवार को हरियाणा के फरीदाबाद में 42.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो पिछले दिन के मुकाबले करीब एक डिग्री ज्यादा रहा। आने वाले कुछ दिनों में स्थिति और बिगड़ने की आशंका है। राज्य में मंगलवार को कुछ हिस्सों में लू दर्ज की गई है।
चार दिन फिलहाल राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन की चेतावनी जारी करते हुए कहा- चारों दिन हरियाणा के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है। तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिन में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। 22 और 23 अप्रैल को पारा 43 डिग्री के पार जा सकता है।
Trending Videos

24 अप्रैल को भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। जहां न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि लू की स्थिति न केवल दोपहर में बल्कि देर शाम तक भी बनी रहेगी। हालांकि 26 अप्रैल से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे तापमान में कमी आने की संभावना है। साथ ही लू पर भी रोक लगने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अंबाला में 38.8, हिसार में 39.6, करनाल में 39.5, नारनौल में 42 डिग्री, रोहतक में 40.3, गुरुग्राम में 41, भिवानी में 42.5, सिरसा में 41, रोहतक में 38.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
रात का तापमान 27 डिग्री पहुंचा
दिन के साथ रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। मेवात के नूंह में न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा हिसार में 20.4 डिग्री, नारनौल में 26 डिग्री, रोहतक में 24 डिग्री, गुरुग्राम में 23.5, भिवानी में 26.5, दादरी में 24.3, फरीदाबाद के बोपनी में 27.1, पानीपत में 24.4, रोहतक में 24.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

कमेंट
कमेंट X