सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   27,929 metric tonnes of wheat arrived in the district's markets.

Yamuna Nagar News: जिले की मंडियों में 27,929 मीट्रिक टन गेहूं की आवक

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 11 Apr 2026 03:55 AM IST
विज्ञापन
27,929 metric tonnes of wheat arrived in the district's markets.
जगाधरी अनाज मंडी में ट्रक में गेहूं की बोरियों को लादते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। विभिन्न अनाज मंडियों में कुल 27,929.72 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज की गई है। इसके मुकाबले खरीद एजेंसियों ने अब तक 16,220.8 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। एजेंसियों के अनुसार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 3196 मीट्रिक टन, हैफेड ने 9565.8 मीट्रिक टन तथा हरियाणा वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन ने 3459 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है।
Trending Videos

उपायुक्त प्रीति ने बताया कि विभिन्न मंडियों में खरीद का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। व्यासपुर मंडी में 1920.5 मीट्रिक टन, छछरौली में 1224.3 मीट्रिक टन, गुमथला राव में 82 मीट्रिक टन, जगाधरी में 4020 मीट्रिक टन, खारवन में 151 मीट्रिक टन, प्रतापनगर में 216 मीट्रिक टन, सरस्वतीनगर में 3979 मीट्रिक टन, रादौर में 1254 मीट्रिक टन, रणजीतपुर में 751 मीट्रिक टन, रसूलपुर में 594 मीट्रिक टन व साढौरा मंडी में 2029 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। उपायुक्त प्रीति ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में पेयजल, सफाई और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी में ट्रक में गेहूं की बोरियों को लादते मजदूर। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी में ट्रक में गेहूं की बोरियों को लादते मजदूर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed