सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BJP will celebrate Baba Saheb's birth anniversary on 14th

Yamuna Nagar News: भाजपा 14 को मनाएगी बाबा साहेब की जयंती

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 11 Apr 2026 03:51 AM IST
विज्ञापन
BJP will celebrate Baba Saheb's birth anniversary on 14th
विज्ञापन
जगाधरी। सेक्टर-17 स्थित भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल में शुक्रवार को पदाधिकारी व मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें ग्राम चलो, बस्ती चलो, बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर जयंती, शक्ति केंद्र प्रमुख बैठक, मन की बात कार्यक्रम और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती मनाएगी। जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 12 अप्रैल तक गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संवाद करेंगे। केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। 13 अप्रैल को स्वच्छता अभियान एवं दीपोत्सव किया जाएगा। बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमाओं के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। शाम को दीपोत्सव मनाया जाएगा। 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती पर गोष्ठियां और विभिन्न कार्यक्रम करवाए जाएंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 15 से 20 अप्रैल तक विचार प्रसार के तहत बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा, जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, पूर्व विधायक ईश्वर पलाका व अन्य उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed