सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Unknown youth dies after being hit by a train

Yamuna Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 11 Apr 2026 03:52 AM IST
विज्ञापन
Unknown youth dies after being hit by a train
विज्ञापन
यमुनानगर। रेलवे ट्रैक पर गंगानगर एक्सप्रेस के सामने एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Trending Videos

जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें स्टेशन मास्टर से सूचना मिली थी कि गंगानगर एक्सप्रेस के सामने एक युवक आ गया है। मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम ने स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में युवक की उम्र करीब 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस को मौके से कोई भी पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं, जिससे शिनाख्त में मुश्किल हो रही है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है। इस दौरान आसपास के थानों और लोगों से संपर्क कर युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed