{"_id":"69d97981067030965a00a4fe","slug":"roads-and-streets-will-be-constructed-in-ward-13-at-a-cost-of-rs-5838-lakh-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-154172-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: वार्ड 13 में 58.38 लाख से बनेगी सड़कें व गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: वार्ड 13 में 58.38 लाख से बनेगी सड़कें व गलियां
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 11 Apr 2026 03:58 AM IST
विज्ञापन
जम्मू कॉलोनी में गलियों व सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास करते मेयर, विधायक व अन्य। प्रवक
विज्ञापन
यमुनानगर। वार्ड 13 में 58.38 लाख रुपये की लागत से सड़कों और गलियों का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम मेयर सुमन बहमनी और विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने शुक्रवार को वार्ड में बनने वाली सड़कों का शिलान्यास किया और क्षेत्रवासियों को जल्द बेहतर सड़क सुविधा देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने निगम अधिकारियों को विकास कार्याें में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने व निर्धारित समय पर कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि वार्ड 13 की जम्मू कॉलोनी में 35.50 लाख रुपये की लागत से राजपाल आटा चक्की से राधा स्वामी सत्संग भवन तक, बिल्ला के घर से सुखबीर के घर तक, जोगिंद्र के घर से राजू के घर तक व सुरेंद्र लाल की करियाना दुकान से राजन के घर तक सड़कें बनाई जाएंगी। इसके अलावा 22.88 लाख रुपये की लागत से सहारनपुर-कुरुक्षेत्र रोड से ममीदी गांव तक सड़क निर्माण कार्य भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम लगातार वार्ड स्तर पर जरूरत के अनुसार विकास कार्य करवा रहा है। हमारा प्रयास है कि किसी भी कॉलोनी में टूटी सड़क या मूलभूत सुविधा की कमी न रहे।
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि सड़कें बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र का समग्र विकास भी तेज होगा। वार्ड पार्षद श्याम लाल शर्मा ने कहा कि नई सड़कें बनने से जम्मू कॉलोनी और ममीदी गांव मार्ग पर आवागमन पहले से अधिक सुगम होगा। सड़क निर्माण शुरू होने से जम्मू कॉलोनी और ममीदी गांव मार्ग के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। नगर निगम के सहायक अभियंता मृणाल जायसवाल ने बताया कि निर्माण कार्य तय मानकों और गुणवत्ता के अनुसार कराया जाएगा। सड़क निर्माण में मजबूत बेस, बेहतर ड्रेनेज और टिकाऊ सामग्री का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि लोगों को लंबे समय तक बेहतर सुविधा मिल सके। इस मौके पर डॉ. ज्ञान, जय किशन, श्याम लाल डबरवाल, कमला, शशि, शीला देवी, रूबी, कांता रानी मौजूद रहें। संवाद
Trending Videos