सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Health check-up of 254 patients done in AYUSH camp

Yamuna Nagar News: आयुष शिविर में 254 मरीजों का स्वास्थ्य जाचा

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 11 Apr 2026 03:56 AM IST
विज्ञापन
Health check-up of 254 patients done in AYUSH camp
विज्ञापन
यमुनानगर। विश्व होम्योपैथिक दिवस के उपलक्ष्य में सामुदायिक केंद्र तेजली में एक दिवसीय नि:शुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आयुष महानिदेशक संजीव वर्मा के दिशा-निर्देशन और जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. प्रतिभा भाटिया के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा और विशिष्ट अतिथि डॉ. हर्षवर्धन ने किया।
Trending Videos

डॉ. प्रतिभा भाटिया ने कहा कि आयुष विभाग पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने और उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि होम्योपैथिक पद्धति प्राचीन होने के साथ-साथ प्रभावी भी है। डॉ. हर्षवर्धन ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि होम्योपैथी के माध्यम से जटिल रोगों का भी बिना दुष्प्रभाव इलाज संभव है। उन्होंने इसे एक सुरक्षित और प्रभावी चिकित्सा पद्धति बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. शिव कुमार सैनी ने योग के महत्व, डॉ. साक्षी ने ऋतुचर्या व दिनचर्या, डॉ. शिवानी ने बच्चों में होम्योपैथी की उपयोगिता, डॉ. मनीष वर्मा ने होम्योपैथिक पद्धति, डॉ. महक ने वृद्धावस्था में इसके लाभ और डॉ. सोनिया धीमान ने औषधीय पौधों के महत्व पर जानकारी दी। वहीं डॉ. सचिन बक्शी ने यूनानी चिकित्सा पद्धति के बारे में जागरूक किया। शिविर में कुल 254 मरीजों की जांच की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed