फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Allegation of student's eardrum rupturing due to beating

Yamuna Nagar News: पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फटने का आरोप

Sat, 01 Aug 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 01 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Allegation of student's eardrum rupturing due to beating
जगाधरी शहर थाने में शिकायत देने पहुंचे छात्र के परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी स्थित एक सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र के परिजनों ने प्रधानाचार्य पर छात्र को पीटने का आरोप लगाया। आरोप है कि 10 मिनट देरी से स्कूल पहुंचने पर छात्र को 15 से 20 थप्पड़ मार दिए, जिससे छात्र के एक कान का पर्दा फट गया और उसे सुनाई देना बंद हो गया। परिजनों ने जगाधरी सिटी थाने में शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
शिकायत में जगाधरी निवासी शशिधर ने बताया कि उनका बेटा कृष्णा सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है। वीरवार सुबह वह करीब 8:10 बजे स्कूल पहुंचा था, जबकि स्कूल का समय सुबह आठ बजे का था।
विज्ञापन

आरोप है कि देरी से आने पर प्रधानाचार्य ने उसे स्कूल मैदान की सफाई करने और कूड़ा उठाने के लिए कहा। छात्र के इन्कार करने पर गुस्से में आकर उसके दोनों कानों पर कई थप्पड़ मार दिए। परिजनों का कहना है कि घर पहुंचने पर कृष्णा ने पूरी घटना अपनी मां को बताई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में डॉक्टर ने कान का पर्दा फटने की पुष्टि की। उनका कहना है कि कृष्णा कुश्ती का खिलाड़ी है और खेल महाकुंभ में स्वर्ण पदक जीत चुका है। डॉक्टरों ने फिलहाल उसे खेल गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में चार अगस्त को होने वाले स्कूल स्तरीय टूर्नामेंट में उसके खेलने की संभावना भी कम हो गई है। दूसरी ओर स्कूल प्रशासन ने भी पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि छात्र के परिजन स्कूल परिसर में पहुंचे और हंगामा किया, जिससे स्कूल का माहौल प्रभावित हुआ। जगाधरी सिटी थाना प्रभारी विरेंद्र ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतें मिल गई हैं। मेडिकल रिपोर्ट, गवाहों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed