फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People will get relief from monkeys

Yamuna Nagar News: लोगों को बंदरों से मिलेगी निजात

Sat, 01 Aug 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 01 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
People will get relief from monkeys
जगाधरी में घर की छत पर बैठा बंदर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में बंदरों के हमलों से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी ने बंदरों को पकड़ने के लिए निविदा जारी कर दी है। एजेंसी के माध्यम से बंदरों को पकड़ककलेसर नेशनल पार्क में छोड़ा जाएगा। निगम प्रशासन एक बंदर पकड़ने के लिए एजेंसी को 600 रुपये का भुगतान करेगा।
यमुनानगर और जगाधरी शहर में बंदरों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। दोनों शहरों में दो हजार से अधिक बंदर होने का अनुमान है। बंदर आए दिन राहगीरों और स्कूल जाने वाले बच्चों पर अचानक हमला कर देते हैं।
विज्ञापन

कई बार बंदरों के हमले में लोग घायल भी हो चुके हैं। यही कारण है कि लोगों ने अपने घरों की बालकनी और खिड़कियों पर लोहे की जालियां तक लगवा रखी हैं। शहर के कई क्षेत्रों में बंदरों की समस्या अधिक गंभीर बनी हुई है। जगाधरी के छोटी लाइन, जड़ौदा, खेड़ा बाजार, पत्थरवाला बाजार, गंगा नगर कॉलोनी और श्रीनगर कॉलोनी सहित कई इलाकों में बंदरों की संख्या अधिक है। वहीं यमुनानगर में जोड़ियों और जम्मू कॉलोनी क्षेत्र में भी लोग बंदरों से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बंदरों के कारण घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हर माह बंदर काटने के मामले भी सामने आते रहते हैं। लंबे समय से बंदर न पकड़े जाने से इनकी संख्या लगातार बढ़ती गई। अब निगम ने समस्या के समाधान के लिए दोबारा प्रक्रिया शुरू की है।

एजेंसी को बंदरों को पकड़ने के बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की जिम्मेदारी दी जाएगी। निगम ने निविदा में स्पष्ट किया है कि बंदरों को पकड़ने के दौरान किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सभी नियमों का पालन करना होगा। बंदरों को पकड़ने के लिए प्रशिक्षित कर्मचारियों और सुरक्षित तरीकों का उपयोग करना अनिवार्य होगा।
शहर में जल्द ही बंदरों को पकड़ने का कार्य शुरू हो जाएगा। बंदर पकड़ने के लिए निविदा लगा रखी है। -सुमन बहमनी, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed