{"_id":"6a6d0460ea22537ad60f3512","slug":"two-kilograms-of-gold-looted-from-a-jeweller-stabbed-in-the-stomach-upon-resistance-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-160508-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सराफ से दो किलो सोना लूटा, विरोध पर पेट में चाकू मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सराफ से दो किलो सोना लूटा, विरोध पर पेट में चाकू मारा
Sat, 01 Aug 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
खुंडेवाला गांव के रास्ते पर हुई लूट के बाद जांच करती पुलिस की टीमें। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने पंजाब के अमृतसर से सोने की सप्लाई देने आए कारोबारी से दो किलो से अधिक सोना लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने कारोबारी के पेट में चाकू मार दिया और बेटे के सिर पर पिस्टल तानकर सोने से भरा बैग लेकर भाग गए। लूटे गए सोने की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है।
अमृतसर के विंग रोड निवासी कारोबारी जयपाल सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे इंद्रवीर के साथ यमुनानगर और जगाधरी के ज्वेलर्स को सोने का रॉ-मैटेरियल सप्लाई करने आए थे। सबसे पहले उन्हें महलांवाली क्षेत्र में डिलीवरी करनी थी। जैसे ही उनकी कार खुंडेवाला-महलावाली मार्ग पर पहुंची, बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने रास्ता रोक लिया।
एक बदमाश ने शीशा तोड़कर इंद्रवीर के सिर पर पिस्टल तान दी। दूसरे ने बैग छीनने का प्रयास किया। जयपाल सिंह के विरोध करने पर उनके पेट में चाकू मार दिया गया। घायल पिता को बचाने के लिए बेटे ने बैग बदमाशों को सौंप दिया। सूचना मिलते ही छप्पर थाना पुलिस, सीआईए-1 की टीम और डायल-112 मौके पर पहुंची। घायल कारोबारी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि कारोबारी से लूट के मामले की जांच के लिए पुलिस की तीन टीम लगाई गई है। प्रारंभिक जांच में वारदात संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
पिता-पुत्र के बयान में विरोधाभास से पुलिस लूट को मान रही संदिग्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र में सराफ से सोना लूटने की वारदात के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। लूटे गए सोने की मात्रा और पिता-पुत्र के बयान में अंतर से पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने मामले के खुलासे के लिए तीन विशेष टीमें लगाई हैं।
टीमों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए तकनीकी साक्ष्य जुटाने, सीसीटीवी फुटेज खंगालने और गहनता से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। वारदात में घायल हुए अमृतसर निवासी कारोबारी जयपाल सिंह को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जयपाल के अनुसार दोनों बदमाश बाइक पर आए थे। चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। उनके एक हाथ में पिस्टल थी, जबकि दूसरे के हाथ में चाकू था। बदमाशों ने बेटे इंद्रवीर के सिर पर पिस्टल रख दी। इसके बाद गाड़ी से बैग उठाने लगे।
विरोध करने पर बदमाश ने उनके पेट पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद बेटे ने घबराकर बदमाशों को बैग दे दिया। हालांकि पुलिस की प्रथमद्ष्टया जांच में लूट की वारदात संदिग्ध प्रतीत हो रही है। घटना के समय कारोबारी के साथ मौजूद उनके बेटे इंद्रवीर से भी पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।
सोने के सही वजन को लेकर अलग-अलग बयान देना शक पैदा कर रहा है। पुलिस घटनाक्रम, बदमाशों की गतिविधियों और कारोबारी के रूट से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कई तथ्य सामने आए हैं। प्रथम दृष्टया वारदात संदिग्ध प्रतीत हो रही है, जिसके आधार पर सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की टीमों को लगाया गया है। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
कारोबारी से लूट की वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर कारोबारी की कार की बारीकी से जांच कर अहम साक्ष्य जुटाए। फॉरेंसिक पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए वाहन का निरीक्षण किया गया। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके।
सोने का रॉ-मैटेरियल सप्लाई करते हैं जयपाल
अमृतसर निवासी जयपाल सिंह लंबे समय से यमुनानगर और जगाधरी के कारोबारियों को सोने का रॉ-मैटेरियल सप्लाई करने का काम करते हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार वह विभिन्न ज्वेलर्स तक सोने की खेप पहुंचाते हैं। जयपाल सिंह के अनुसार वर्षों से सर्राफा कारोबारियों के साथ उनके व्यावसायिक संबंध रहे है और वह नियमित रूप से सोने की डिलीवरी देने आते रहे हैं।
पहले भी सराफ बन चुके हैं बदमाशों का निशाना
सराफ कारोबारी से हुई लूट की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी चार जुलाई को रादौर के मुख्य बाजार में शाकुंभरी ज्वेलर्स के संचालक अमित गुप्ता से तीन नकाबपोश बदमाशों ने लाखों रुपये की नकदी से भरा बैग लूट लिया था। उस दौरान बदमाशों ने विरोध करने पर कारोबारी के सिर पर हथियार की बट से हमला किया और वारदात को अंजाम देकर भाग गए थे। हालांकि पुलिस ने लूट के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।