फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Alternating sunshine and clouds; the humidity was oppressive

Yamuna Nagar News: धूप कभी तो छाए रहे बादल, उमस ने सताया

Wed, 15 Jul 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 15 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Alternating sunshine and clouds; the humidity was oppressive
बा​दल छाने के दौरान शहर की मॉडल टाउन से गुजरते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिले में मंगलवार को मौसम का मिजाज पूरे दिन बदलता रहा। कभी तेज धूप तो कभी बादलों की आवाजाही के बीच लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने के बावजूद वातावरण में नमी अधिक रहने से लोगों को करीब 44 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी महसूस हुई।
मौसम विभाग ने शुक्रवार से रविवार तक जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आने और गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। दोपहर में उमस और चिपचिपी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सबसे अधिक दिक्कत स्कूलों से छुट्टी के बाद घर लौट रहे विद्यार्थियों, दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को हुई।
विज्ञापन

तेज धूप से बचने के लिए कई लोगों ने छतरी का सहारा लिया, जबकि कुछ लोग पेड़ों और छायादार स्थानों पर रुककर राहत तलाशते नजर आए। उमस से लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से भी बचते रहे। उमस इतनी ज्यादा हो गई है कि लोगों का अपने घरों के भीतर भी बैठना मुश्किल हो गया है। पंखों व कूलर की हवा बेसअर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे बीच-बीच में धूप का असर कम हुआ। करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा ने लोगों को कुछ राहत जरूर पहुंचाई। इसके चलते दोपहर के समय बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही। वहीं शाम के समय हवा चलने और धूप का असर कम होने से मौसम अपेक्षाकृत सुहावना हो गया, जिसके बाद बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई।

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार से रविवार तक तीन दिन बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। अच्छी बारिश होने पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच सकता है, जिससे उमस और गर्मी से राहत मिलने के साथ मौसम खुशनुमा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed