{"_id":"6a568ee4f9cfe282f502aa3a","slug":"train-delays-increase-difficulties-for-passengers-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-159494-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रेनों की देरी से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रेनों की देरी से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
Wed, 15 Jul 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। आर्काइव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। ट्रेनों का बिगड़ा शेड्यूल यात्रियों को रास नहीं आ रहा है। हर दिन देरी से पहुंच रही गाड़ियों के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनों के निर्धारित समय से देरी से चलने के कारण सोमवार को यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ट्रेनों के 20 मिनट से लेकर ढाई घंटे तक विलंब से पहुंचने के चलते यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार करना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों को हुई। इस दौरान जयनगर से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 14673 शहीद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे की देरी से यमुनानगर-जगाधरी पहुंची।
इसी प्रकार बिलासपुर से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा तीन मिनट विलंब से स्टेशन पहुंची। दिल्ली से अंबाला जाने वाली गाड़ी संख्या 14521 इंटरसिटी एक्सप्रेस भी लगभग एक घंटे की देरी से चली, जबकि 14631 देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस करीब 45 मिनट लेट रही।
विज्ञापन
ट्रेनों के लगातार विलंब से यात्रियों का पूरा यात्रा कार्यक्रम प्रभावित हो रहा है। कई यात्रियों की आगे की बस और अन्य ट्रेन से जुड़ी यात्रा प्रभावित हो रही है। समय पर ट्रेन नहीं पहुंचने से उन्हें अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है। विशेषकर गर्मी और उमस के बीच प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार करना मुश्किल साबित हुआ।
ट्रेनों की लेटलतीफी अब आम बात बनती जा रही है। इससे नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और जरूरी कार्यों से यात्रा करने वालों को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ता है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि विभिन्न परिचालन कारणों से कुछ ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा, जिसके चलते कई गाड़ियां अपने निर्धारित समय से विलंब से चलीं।