{"_id":"6a568ff8fcbe1190f70635d4","slug":"unfulfilled-promises-made-by-officials-and-43-proposals-will-be-discussed-in-the-municipal-corporation-house-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-159507-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: निगम सदन में अफसरों के अधूरे वादों और 43 प्रस्तावों पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: निगम सदन में अफसरों के अधूरे वादों और 43 प्रस्तावों पर होगी चर्चा
Wed, 15 Jul 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
16 जून को प्रकाशित समाचार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम की हाउस की साधारण बैठक 16 जुलाई को जिमखाना क्लब में होगी। बैठक में कुल 43 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इनमें सबसे प्रमुख मुद्दा करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किए गए मनोहर वेंडिंग जोन में रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को शिफ्ट नहीं किए जाने का रहेगा। इसके अलावा पिछली बैठकों में पारित प्रस्तावों पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों से जवाब मांगा जा सकता है।
बैठक के एजेंडे की खास बात यह है कि कुल 43 प्रस्तावों में से 15 स्वयं मेयर सुमन बहमनी की ओर से रखे गए हैं। इन प्रस्तावों के जरिये उन्होंने फरवरी 2026 में हुई बैठक में पारित विभिन्न प्रस्तावों पर अब तक हुई कार्रवाई का विस्तृत ब्योरा मांगा है। पिछली बैठक के बाद अधिकारियों को 15 दिन के भीतर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करनी थी।
बैठक में मनोहर वेंडिंग जोन का मुद्दा सबसे ज्यादा चर्चा में रहने की संभावना है। नगर निगम ने करोड़ों रुपये खर्च कर वेंडिंग जोन तैयार किया था। अभी तक एक भी रेहड़ी वहां शिफ्ट नहीं हो सकी है। वहीं पिछले दिनों वेंडिंग जोन में रेहड़ियों के शिफ्ट नहीं होने का मामला प्रकाशित किया गया था।
विज्ञापन
इसके अलावा मेयर ने सदन में यह भी प्रस्ताव रखा है कि पूर्व की सभी साधारण बैठकों में पार्षदों द्वारा दिए गए प्रस्तावों में से कितनों पर कार्य पूरा हो चुका है, कितने कार्य प्रगति पर हैं और कितने प्रस्तावों पर अब तक काम शुरू नहीं हुआ, इसकी कारण सहित विस्तृत जानकारी सदन के समक्ष प्रस्तुत की जाए।
बैठक में नगर निगम क्षेत्र के मुख्य प्रवेश द्वारों के सुंदरीकरण की योजना, वर्षा जल संचयन प्रणाली स्थापित करने की प्रगति, अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ की गई कार्रवाई, जेटिंग मशीनों की खरीद, विभिन्न वार्डों में 25-25 लाख रुपये के विकास कार्यों के टेंडर तथा पूर्व बैठक में गठित समिति की रिपोर्ट जैसे विषयों पर भी विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।
अधिकारियों पर कार्रवाई का मुद्दा भी एजेंडे में
मेयर ने समिति की रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत नहीं होने की स्थिति में देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का मुद्दा भी एजेंडे में शामिल किया है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट करने को कहा है कि किन प्रस्तावों पर काम लंबित है और उसके पीछे क्या कारण रहे। ऐसे में अधिकारियों को कई लंबित मामलों पर सदन के सामने जवाब देना पड़ सकता है। साथ ही वेंडिंग जोन, विकास कार्यों और अधूरी योजनाओं को लेकर पार्षदों की ओर से भी तीखे सवाल उठने की संभावना जताई जा रही है।
पार्षदों के प्रस्तावों में ज्यादातर गलियों की मांग
पार्षदों की तरफ से भी अपने वार्ड की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। एजेंडे के अनुसार ज्यादातर पार्षदों ने अपने प्रस्ताव में गलियों, पानी निकासी के लिए नालियों, सड़कों किनारे इंटरलॉक टाइलें लगाने, स्ट्रीट लाइट लगाने व सामुदायिक भवनों के निर्माण के अलावा पार्कों के सुंदरीकरण की मांग की गई है। इसके अलावा पार्षद बैठक में सीवरेज लाइनों की सफाई, खराब स्ट्रीट लाइटों, बेसहारा कुत्तों से हो रही दिक्कत जैसे अन्य मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाने वाले हैं।
नगर निगम हाउस की बैठक में होने वाले विकास कार्यों पर मुहर लगेगी। साथ में इसका हिसाब लिया जाएगा कि पिछली बैठकों में पास प्रस्तावों पर काम क्यों नहीं हुए। कोई ठोस कारण नहीं बता सके तो कार्रवाई की जाएगी। - सुमन बहमनी, मेयर, नगर निगम।