Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Farmers in Yamunanagar hold a bike and tractor rally to protest against the India-US free trade deal; memorandum submitted to the PM through the Deputy Commissioner.
{"_id":"6a573e7f6a4bfefbbf0e5686","slug":"video-farmers-in-yamunanagar-hold-a-bike-and-tractor-rally-to-protest-against-the-india-us-free-trade-deal-memorandum-submitted-to-the-pm-through-the-deputy-commissioner-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील के विरोध में यमुनानगर में किसानों की बाइक-ट्रैक्टर यात्रा, डीसी के माध्यम से पीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील के विरोध में यमुनानगर में किसानों की बाइक-ट्रैक्टर यात्रा, डीसी के माध्यम से पीएम को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के देश बचाओ मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को यमुनानगर में किसानों ने भारत-अमेरिका प्रस्तावित फ्री ट्रेड डील के विरोध में मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में किसान मोटरसाइकिलों, ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। इस दौरान कई स्थानों पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह सतर्क रही।
लघु सचिवालय पहुंचने पर किसानों और पुलिस के बीच उस समय बहस हो गई, जब पुलिस ने ट्रैक्टर और मोटरसाइकिलों को परिसर के अंदर ले जाने से रोक दिया। डीएसपी राजीव मिगलानी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए वाहनों के प्रवेश पर आपत्ति जताई। इस पर किसानों ने कहा कि जब इसी मार्ग से प्रतिदिन वीआईपी वाहनों का आवागमन होता है, तो किसानों के वाहनों को रोकना उचित नहीं है। कुछ देर चली बातचीत के बाद पुलिस ने किसानों को ट्रैक्टरों के साथ परिसर में प्रवेश की अनुमति दे दी।
इसके बाद किसानों ने नारेबाजी करते हुए उपायुक्त प्रीति के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और प्रस्तावित भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील को तत्काल रद्द करने की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान संजू ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे किसान कैल कचरा प्लांट के पास एकत्रित हुए थे। यहां से सैकड़ों मोटरसाइकिलों और ट्रैक्टरों के साथ विरोध यात्रा शुरू की गई। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य किसानों और ग्रामीण वर्ग से जुड़े मुद्दों को सरकार तक पहुंचाना है।
संजू ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार (फ्री ट्रेड) समझौता देश के किसानों, खेत मजदूरों, पशुपालकों, छोटे व्यापारियों, लघु उद्योगों तथा देश की खाद्य और आर्थिक संप्रभुता के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। उनका आरोप था कि यदि यह समझौता लागू हुआ तो विदेशी कृषि उत्पादों की प्रतिस्पर्धा बढ़ने से भारतीय किसानों की आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि देश बचाओ मोर्चा इस समझौते का पुरजोर विरोध करता है और केंद्र सरकार से इसे तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग करता है। किसानों का कहना है कि किसी भी व्यापारिक समझौते से पहले किसानों, कृषि विशेषज्ञों और संबंधित संगठनों से व्यापक चर्चा की जानी चाहिए।
जिलाध्यक्ष संजू ने चेतावनी दी कि यदि सरकार किसानों की मांगों की अनदेखी करती है तो देश बचाओ मोर्चा पूरे देश में लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।