सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Campaign Launched Against Child Begging

Yamuna Nagar News: बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ चलाया अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 18 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Campaign Launched Against Child Begging
​भिक्षावृति के खिलाफ जागरूक करते संस्था व बाल संरक्षण के अ​धिकारी। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। जिला बाल संरक्षण इकाई, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सामाजिक संस्था साई सौभाग्य ने मंगलवार को बाल भिक्षावृति की रोकथाम को लेकर विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर संयुक्त अभियान चलाया। यह अभियान मार्केट दुकानों और चौक चौराहों पर चलाया गया। वहीं दुकानदारों और आम जनता को बाल भिक्षावृत्ति कानूनों के बारे में जानकारी दी।
इस अभियान का उद्देश्य बाल भिक्षावृत्ति की समस्या को रोकने के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को इस मुद्दे के प्रति जागरूक करना था। कार्यवाहक जिला बाल संरक्षण अधिकारी रंजन शर्मा ने बताया की संभावित स्थानों पर अभियान चलाया गया। बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए सभी को अपना सहयोग करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को भीख नहीं सीख दे, इस पर लगाम लगाने के लिए सहयोग दे। संरक्षण अधिकारी प्रीति शर्मा ने स्थानीय लोगों को यह समझाया कि बाल भिक्षावृत्ति समाज के लिए समस्या हैं। बच्चों के लिए एक स्वस्थ और खुशहाल बचपन सुनिश्चित करना और इसके प्रति जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने बताया की इस संयुक्त अभियान में बाल संरक्षण, बच्चों के अधिकारों के बारे में जानकारी दी और उनके शिक्षा, सुरक्षा, और मानसिक-शारीरिक विकास को प्राथमिकता देने की अपील की। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के सदस्य रणदीप ने भी बताया कि बाल श्रम कानूनों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed