{"_id":"69d97334ea90fd0975092fa4","slug":"cash-and-jewellery-stolen-from-home-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-154192-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: घर से नकदी और जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: घर से नकदी और जेवर चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 11 Apr 2026 03:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। चोरों ने शास्त्री कालोनी स्थित एक घर से नकदी और लाखों के गहने चोरी कर लिए। घटना छह से आठ अप्रैल के बीच की बताई जा रही है। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रदीप कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह छह अप्रैल की शाम करीब पांच बजे किसी काम से घर से बाहर गए थे। आठ अप्रैल की रात करीब आठ बजे लौटने पर घर का ताला खुला मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी व अन्य जगहों की जांच करने पर चोरी का खुलासा हुआ।
चोर घर से 47 हजार रुपये की नकदी के अलावा करीब ढाई लाख रुपये के गहने चोरी मिले। इनमें चांदी की पांच जोड़ी पायल, सोने के दो लॉकेट, दो मंगलसूत्र, दो जोड़ी झुमके और एक सोने की अंगूठी शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। संवाद
Trending Videos