सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Changing Weather Takes a Toll on People's Health; Rise in Patients with Cough and Fever

Yamuna Nagar News: मौसम में बदलाव से बिगड़ा लोगों का स्वास्थ्य, खांसी-बुखार के मरीज बढ़े

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 22 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Changing Weather Takes a Toll on People's Health; Rise in Patients with Cough and Fever
 जिला नागरिक अस्पताल में फिजि​शियन से चेकअप कराने के लिए पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। जिले में हाल ही में हुई बारिश के बाद मौसम में आए अचानक बदलाव ने लोगों के स्वास्थ्य पर असर डालना शुरू कर दिया है। तापमान में तेजी से गिरावट के चलते खांसी, गला दर्द और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पतालों और क्लीनिकों में इन दिनों ऐसे मरीजों की भीड़ देखी जा रही है, जिनमें सबसे अधिक बच्चे शामिल हैं।
जिले के शुक्रवार को बारिश के बाद तापमान में करीब छह डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। कुछ दिन पहले तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो घटकर पहले 25 डिग्री और शुक्रवार को 19 डिग्री तक आ गया। शनिवार को फिर से तापमान बढ़कर 25 डिग्री पर पहुंच गया। तापमान में इस तेजी से आई गिरावट ने एक बार फिर ठंड का अहसास बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक बदलते मौसम के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। सुबह और शाम के समय ठंड महसूस हो रही है, जबकि दिन में हल्की गर्मी बनी रहती है। ऐसे में लोग कभी गर्म कपड़े पहन रहे हैं तो कभी हल्के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। यही असंतुलन स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि इस प्रकार के मौसम में वायरल संक्रमण तेजी से फैलता है। खासकर बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण वे जल्दी इसकी चपेट में आ जाते हैं। जिले के विभिन्न अस्पतालों में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed