फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Court's verdict

Yamuna Nagar News: स्मैक बरामदगी में दो दोषियों पर आठ-आठ हजार रुपये का जुर्माना

Sat, 01 Aug 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 01 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Court's verdict
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. रजनी कौशल की अदालत ने सात ग्राम स्मैक बरामदगी के मामले में दोषी पाए गए दो आरोपियों पर आठ-आठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना छछरौली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

मामले के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल के तत्कालीन सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार की शिकायत पर 22 सितंबर 2020 को केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने मलिकपुर खादर बस अड्डे के पास गांव पिपली माजरा निवासी अब्दुल कादिर को सात ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान अब्दुल कादिर ने खुलासा किया कि उसने बरामद स्मैक मलिकपुर बांगर निवासी रुखसार से खरीदी थी। अब्दुल कादिर के बयान के आधार पर पुलिस ने रुखसार को भी मामले में नामजद कर गिरफ्तार किया। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने अदालत में चालान पेश किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने साक्ष्य और गवाहों के आधार पर आरोप सिद्ध किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed