फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Crowds thronged the temple for Guru Pujan; devotees swayed to the tunes of bhajans.

Yamuna Nagar News: गुरु पूजन पर मंदिर में उमड़ी भीड़, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Thu, 30 Jul 2026 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 30 Jul 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Crowds thronged the temple for Guru Pujan; devotees swayed to the tunes of bhajans.
श्रीलालद्वारा मंदिर जगाधरी में गुरु पू​र्णिमा पर पूजन करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संस्थान
जगाधरी। हनुमान गेट स्थित श्रीलाल द्वारा मंदिर में बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर महोत्सव मनाया गया। मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने गुरु की वंदना की। मंदिर में सुबह से देर शाम तक संकीर्तन हुआ। इसमें भजन मंडली सहित अन्य लोगों ने भजनों से गुरु की महिमा का गुणगान किया। संकीर्तन में श्रद्धालु गुरु के भजनों पर स्वयं को झूमने से रोक नहीं सके।
विज्ञापन

महोत्सव कमेटी प्रधान कुलभूषण मेहता के नेतृत्व में करवाया गया। कमेटी के वरिष्ठ उप प्रधान सुरेंद्र मदान व महासचिव नरेंद्र कुमार पुरी ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ तड़के हनुमान चालीसा पाठ और मंत्रोच्चार से किया गया। इसके बाद गुरु पूजन किया गया। पंडित प्रकाश शास्त्री ने गुरु की महिमा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गुरु ही जीवन की अंधकारमयी राहों में प्रकाश का मार्ग दिखाते हैं। उनकी कृपा से ही आत्मिक उन्नति संभव है। इस दौरान भक्तों ने पुष्प, फल, वस्त्र और भक्ति भाव से अपने गुरु का पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। आसपास के साथ दूसरे जिलों व शहरों से भी काफी संख्या में भक्त पहुंचकर गुरु पूजन किया।
विज्ञापन

कमेटी सदस्य सुरेंद्र विग, राकेश विग, पवन महेंद्रू ने बताया कि गुरु पूर्णिमा हमारी भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। भारतीय संस्कृति में गुरु को भगवान से ऊंचा दर्जा दिया गया है। हर व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने की गुरु की आवश्यकता होती है। हमारी संस्कृति में गुरु का सम्मान और आदर सिखाया जाता है। कमेटी सदस्य रमेश बडेरा, सतपाल शर्मा, राजेंद्र आनंद, श्यामू की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रही और देर शाम तक भोजन वितरित किया गया। कार्यक्रम में अमित सचदेवा, महेंद्र घई, बीबी सचदेवा, प्रदीप मदान, उड़ीक चंद, रजनीश, वीरेंद्र, मूलराज भारद्वाज, राजेंद्र बोहरा, नरेश पुरी, सतपाल, राजेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

श्रीलालद्वारा मंदिर जगाधरी में गुरु पूर्णिमा पर पूजन करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संस्थान

श्रीलालद्वारा मंदिर जगाधरी में गुरु पूर्णिमा पर पूजन करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed