फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students flocked for admissions on the second day of the online ITI process.

Yamuna Nagar News: आईटीआई की ऑनलाइन प्रक्रिया के दूसरे दिन दाखिले के लिए उमड़े विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Students flocked for admissions on the second day of the online ITI process.
तेजली खेल परिसर। संवाद - फोटो : samvad
जगाधरी। आईटीआई में बुधवार को आईटीआई की दाखिला प्रक्रिया के दूसरे ऑनलाइन चरण का दूसरा दिन रहा। पहले दिन जहां बारिश के कारण विद्यार्थियों की संख्या बेहद कम रही, वहीं दूसरे दिन नोडल आईटीआई में काफी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी पसंद की ट्रेड में दाखिले लिए। बुधवार को नोडल आईटीआई में कुल 111 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। इसके साथ अब आईटीआई की 473 सीटें भर चुकी हैं। वहीं, दूसरी वरीयता सूची में आवंटित शेष सीटों के लिए 31 जुलाई तक प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन

नोडल आईटीआई में सुबह से ही दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के कारण काफी रौनक रही। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने दस्तावेजों की जांच करवाई और दाखिला लिया। दूसरे दिन कुल 111 दाखिले किए गए। इसके साथ दूसरी वरीयता सूची में दाखिला लेने वालों की संख्या 137 हो गई है। पहले दिन बारिश होने के कारण विद्यार्थी नहीं पहुंचे थे, जिस कारण सिर्फ 26 ही दाखिले हो पाए थे। दूसरे चरण में कुल 415 विद्यार्थियों को सीट आवंटित की गई थीं। इसमें से 137 सीटों पर दाखिले हो गए हैं और अब 278 सीटें खाली हैं। वहीं, दूसरे चरण के शेड्यूल के अनुसार अभी दो दिन शेष है। इसके अनुसार 31 जुलाई तक विद्यार्थियों को दाखिले दिए जाएंगे। इसके साथ विद्यार्थियों के पास फीस भरने के लिए एक अगस्त तक का समय होगा।
विज्ञापन

-----------
चार चरणों में चलेगी प्रक्रिया
आईटीआइ्र की दाखिला प्रक्रिया चार ऑनलाइन चरणों में चलेगी। अभी दूसरा चरण चल रहा है। जिले की नोडल आईटीआई में सबसे ज्यादा सीटें और ट्रेड्स हैं। नोडल आईटीआई कुल 1,348 सीटें हैं, लेकिन इस बार अभी 12 सीटें मैपिंग के कारण प्रक्रिया से बाहर रखी गई हैं। पहले चरण में कुल 1084 सीटें दर्शाई गई थीं। वहीं, दूसरे चरण में 1,336 सीटें दिखाई गई हैं। पोर्टल पर दिखाई कुल सीटों में से 863 सीटें खाली हैं। इसके अलावा मैपिंग के 12 सीटें भी अगले चरण में शामिल जाएंगी यानी नोडल आईटीआई की अभी कुल 875 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
यह रहेगा दाखिला शेड्यूल
विभाग के शेड्यूल के अनुसार दूसरे चरण की प्रक्रिया के तहत 31 जुलाई तक दाखिले दिए जाएंगे। एक अगस्त तक दूसरे चरण के विद्यार्थी फीस जमा कर सकेंगे। इसके बाद तीन अगस्त को तीसरा चरण शुरू हो गया और पोर्टल पर रिक्त सीटें दिखाई जाएंगी। पांच अगस्त तक आवेदन में संशोधन किए जाएंगे। सात अगस्त को तीसरी वरीयता सूची जारी होगी और 11 अगस्त तक दाखिले दिए जाएंगे। 12 अगस्त फीस जमा करवाने का अंतिम दिन होगा। 14 अगस्त को चौथा चरण शुरू होगा।

----------
वर्जन
दाखिला प्रक्रिया का दूसरा ऑनलाइन चरण शुरू हो गया है। इसमें कुल 415 सीटें आवंटित की गई हैं, जिसमें से 137 पर दाखिले हो गए हैं। बुधवार को 111 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। दूसरी सूची में से 278 पर 31 जुलाई तक दाखिले किए जाएंगे। इसके बाद तीन अगस्त को तीसरा ऑनलाइन चरण शुरू होगा।
भूपेंद्र सिंह सांगवान, प्राचार्य नोडल आईटीआई।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed