{"_id":"6a6a6e21f4927de6f50f8b78","slug":"the-special-train-for-the-kanwar-yatra-will-halt-at-yamunanagar-jagadhri-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-160343-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कांवड़ यात्रा के लिए विशेष ट्रेन का यमुनानगर-जगाधरी में होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कांवड़ यात्रा के लिए विशेष ट्रेन का यमुनानगर-जगाधरी में होगा ठहराव
Thu, 30 Jul 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी। सावन में हरिद्वार से गंगाजल लेने जाने वाले कांवड़ियों के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाई है। बठिंडा से हरिद्वार के बीच प्रतिदिन चलने वाली इस कांवड़ यात्रा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर भी ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन के ठहराव से जिले सहित पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश व हरियाणा के करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल के अलावा पंजाब, उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। विशेष ट्रेन के चलने से अन्य गाड़ियों में भीड़ का दबाव कम होगा।यह ट्रेन 30 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रतिदिन चलाई जाएगी।
रेलवे के शेड्यूल के अनुसार गाड़ी संख्या 04560 सुबह 10:30 बजे यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां पर इसे कुल दो मिनट के ठहराव दिया गया है और सुबह 10:32 बजे हरिद्वार के लिए रवाना होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 04559 हरिद्वार-बठिंडा स्पेशल एक्सप्रेस शाम 7:33 बजे यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पहुंचेगी। दो मिनट के बाद शाम सात बजकर 35 मिनट पर बठिंडा के लिए प्रस्थान करेगी। इस गाड़ी को धूरी, नाभा, पटियाला, राजपुरा जंक्शन, अंबाला सिटी, अंबाला कैंट, बराड़ा, जगाधरी वर्कशॉप, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की प्रमुख स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव दिया गया है।
-- -- -- -
ट्रेन में होंगी कुल 14 बोगियां
इस कांवड़ यात्रा स्पेशल ट्रेन में कुल 14 बोगियां लगाई गई हैं। यह ट्रेन दोनों तरफ 32-32 कुल 64 फेरे लगाई गई। इस गाड़ी का संचालन इलेक्ट्रिक इंजन से किया जाएगा। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध करवाई जा सके। बता दें कि सावन में हरिद्वार जाने वाली के साथ अन्य ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। विशेष रूप से कांवड़ यात्रा के दिनों में सामान्य ट्रेनों में चढ़ना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कांवड़ स्पेशल ट्रेन शुरू होने से जिले के श्रद्धालुओं को समय पर यात्रा की सुविधा मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव भी कम होगा। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -