{"_id":"69b1df687ce3bb2d9105ccb6","slug":"directorate-of-education-sought-information-for-repairs-in-government-schools-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-152649-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शिक्षा निदेशालय ने राजकीय विद्यालयों में मरम्मत के लिए मांगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शिक्षा निदेशालय ने राजकीय विद्यालयों में मरम्मत के लिए मांगी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 12 Mar 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। शिक्षा निदेशालय ने जिले के राजकीय विद्यालयों में बुनियादी ढांचा सुधारने के लिए आदेश दिए हैं। इसके अंतर्गत निदेशालय ने सभी जिलों से उनके राजकीय विद्यालयों से विद्यालयों में करवाए जाने वाले कार्यों, मरम्मत व निर्माण संबंधी संक्षिप्त जानकारी और एस्टीमेट भी मांगा गया है। शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी कर सभी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों के बारे में जानकारी हासिल करने के आदेश दिए हैं। निदेशालय के आदेशों के अनुसार विद्यालयों में करवाए जाने वाले कार्यों की संपूर्ण जानकारी देनी होगी। इसके लिए निदेशालय की ओर से कुल दस बिंदु निर्धारित किए हैं। इस दौरान छत्तों की सफाई, छत के पाइप की सफाई, छत्त की मरम्मत, छत्त से लीकेज इत्यादि के बारे बताना होगा।
निदेशालय के आदेश मिलने के बाद सभी विद्यालय प्रभारी कार्यों के बारे में जानकारी हासिल करने में जुट गए हैं। दस बिंदुओं के अलावा कार्यों का एस्टीमेट भी बनवाकर देना होगा। इन कार्यों के अलावा शौचालयों की मरम्मत, सफाई, नल, पानी का प्रबंध, टंकियों की सफाई, फिनाइल इत्यादि की जानकारी अलग देनी होगी। इसमें तीसरा मुख्य बिंदु विद्यालय की रसोई, किचन स्टोर, प्रयोगशाला, कमरों, खेल मैदान की सफाई, क्यारियां इत्यादि रखा गया है। चौथा मुख्य बिंदु विद्यालयों की चहार दीवारी निर्माण, टूटी दीवारों की मरम्मत के लिए अपने खंड के जेई से पूरा एस्टीमेट देना होगा। इसके अलावा विद्यालयों की दीवारों पर रंगाई-पुताई, पेंट, भवन की मरम्मत, जर्जर कमरे तुड़वाने, कमरों की खिड़कियां, दरवाजे, रोशनदान, बिजली की फिटिंग, खराब स्विच, खराब पंखे, अग्निश्मन यंत्र, विज्ञान एवं कंप्यूटर लैब इत्यादि के लिए एस्टीमेट स्वयं देना होगा।
सेनेटरी पैड्स का प्रबंध करने के आदेश
पत्र में निदेशालय ने सभी मुखियाओं को अपने विद्यालय में छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड का उचित प्रबंध करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए शौचालयों या किसी विशेष कमरे में सुदृढ़ व्यवस्था करनी होगी। इसके साथ ही इसकी निगरानी के लिए विशेष कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी सेनेटरी पैड्स की पूर्ति व उसके डिपोज की पूरी निगरानी करेगी। इसमें आने वाली दिक्कत की रिपोर्ट बनाकर समीक्षा की जाएगी। विद्यालयों में ऐसी व्यवस्थ की बनाने के आदेश दिए हैं, जिससे छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
वर्जन
विद्यालयों में आधारभूत ढांचा मजबूत करने के लिए निदेशालय ने आदेश दिए हैं। इसके अंतर्गत करवाने जाने वाले कार्यों की निदेशालय ने रिपोर्ट मांगी है। यह जानकारी एस्टीमेट के साथ भेजनी होगी। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारी और प्रचार्यों को इसके निर्देश दे दिए गए हैं।
प्रेमलता बक्शी, जिला शिक्षा अधिकारी।
Trending Videos