{"_id":"69b1df9e0659c5495802693d","slug":"haze-havoc-eight-vehicles-collided-on-saharanpur-panchkula-highway-two-drivers-injured-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-152659-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध का कहर : सहारनपुर-पंचकूला हाईवे पर टकराए आठ वाहन, दो चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध का कहर : सहारनपुर-पंचकूला हाईवे पर टकराए आठ वाहन, दो चालक घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 12 Mar 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
कोहरे के कारण सहारनपुर–पंचकुला हाईवे दुर्घटनाग्रस्त ट्रक। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में बुधवार सुबह कोहरे के कारण सहारनपुर-पंचकूला हाईवे पर जगाधरी के कैल बाईपास के पास एक के बाद एक आठ वाहन आपस में टकरा गए। इसके बाद हाईवे पर करीब 100 मीटर लंबा जाम लग गया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि दो चालक घायल हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल जगाधरी में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में डिफेंडर, स्विफ्ट, क्रेटा, ऑल्टो, एस-प्रेसो, स्कॉर्पियो, डिजायर और दो ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद जगाधरी सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात बहाल कराया।
जम्मू-कश्मीर निवासी स्विफ्ट कार चालक राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसी काम से रुड़की जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे वह सहारनपुर-पंचकूला हाईवे पर जब वह यमुनानगर पार करने के बाद कैल बाईपास के पास पहुंचे। इस दाैरान अचानक धुंध के बीच सामने से आ रहे ट्रक ने हाईवे को क्रॉस करते हुए अचानक उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भी ट्रक चालक उनकी कार को कुछ दूरी तक घसीटता हुआ आगे ले गया। इसके बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला।
राजेश ने बताया कि वह कार से उतरने ही वाले थे कि तभी पीछे से आ रही एक क्रेटा कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे कार पीछे से भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, डिजायर और दो ट्रक भी एक-दूसरे से टकरा गए। कुछ ही क्षणों में हाईवे पर कई वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे के बाद स्कॉर्पियो, डिजायर और एक ट्रक चालक कुछ देर मौके पर रुके, लेकिन बाद में अपने-अपने वाहन लेकर वहां से चले गए। वहीं बाकी वाहन मौके पर ही खड़े रह गए, जिससे हाईवे पर जाम लग गया। वहीं, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी विजय कुमार ने बताया कि वह अपने दो बेटों और उनकी बहुओं के साथ चंडीगढ़ में रिश्तेदार के घर हुए जागरण से लौट रहे थे। उनकी क्रेटा कार भी इसी दौरान हादसे की चपेट में आ गई। हालांकि दुर्घटना में उन्हें या उनके परिवार के किसी सदस्य को चोट नहीं आई। संवाद
100 मीटर पीछे भी भिड़ीं तीन गाड़ियां
हादसे के कारण हाईवे पर करीब 100 मीटर लंबा जाम लग गया। इसी दौरान घटनास्थल से करीब 100 मीटर पीछे भी धुंध के कारण तीन वाहन आपस में टकरा गए। एस-प्रेसो कार चालक अंबाला के रावमाजरा निवासी जयपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। ऑल्टो कार चालक मनका निवासी बृज मोहन ने बताया कि दुर्घटना के कारण हाईवे पर जाम लग गया था और उनकी कार जाम में खड़ी थी। उनके पीछे मारुति एस-प्रेसो भी खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से पंजाब नंबर की एक तेज रफ्तार कार आई और उसने एस-प्रेसो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एस-प्रेसो आगे खड़ी ऑल्टो से जा टकराई। इससे तीनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में बीच में खड़ी एस-प्रेसो कार को सबसे अधिक नुकसान हुआ और उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही जगाधरी सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच अधिकारी हरिराम ने बताया कि दुर्घटना में घायल एस-प्रेसो चालक जयपाल और एक ट्रक चालक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर भेजा गया है।पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।
Trending Videos