{"_id":"69b248dc7f9a67bba300dbae","slug":"road-accidents-claimed-two-lives-in-yamunanagar-girl-fell-from-a-trolley-that-jumped-over-a-speed-breaker-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों ने ली दो जिंदगियां: स्पीड ब्रेकर से उछली ट्रॉली से गिरी बच्ची, ट्राले की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों ने ली दो जिंदगियां: स्पीड ब्रेकर से उछली ट्रॉली से गिरी बच्ची, ट्राले की टक्कर से महिला की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 12 Mar 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
सार
हादसा व्यासपुर क्षेत्र में हुआ, जहां तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्राले की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के समय महिला अपने बेटे के साथ पैदल जा रही थी। मृतका की पहचान गांव उत्तमवाला निवासी गुरमीत कौर के रूप में हुई है।
मृतक
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
यमुनानगर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक मासूम बच्ची और एक महिला की मौत हो गई। पहला हादसा व्यासपुर क्षेत्र में हुआ, जहां स्पीड ब्रेकर पर सफेद मार्किंग न होने के कारण ट्रैक्टर उछल गया और ट्रॉली में बैठी सात वर्षीय बच्ची नीचे गिर गई। गंभीर रूप से घायल बच्ची ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है गांव शेकपुरा निवासी सात वर्षीय मानवी मंगलवार शाम अपने परिवार के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में पंचमुखी हनुमान मंदिर में माथा टेकने जा रही थी।
Trending Videos
शाम करीब छह बजे जब ट्रैक्टर व्यासपुर में न्यू हैप्पी स्कूल के सामने पहुंचा, तो सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर सफेद पट्टियों की मार्किंग नहीं थी। चालक को स्पीड ब्रेकर दिखाई नहीं दिया और ट्रैक्टर अचानक उछल गया। इससे ट्रॉली में बैठी मानवी नीचे सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। निजी अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन वहां इलाज के दौरान मानवी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्राले ने महिला को मारी टक्कर
दूसरा हादसा व्यासपुर क्षेत्र में हुआ, जहां तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्राले की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के समय महिला अपने बेटे के साथ पैदल जा रही थी। मृतका की पहचान गांव उत्तमवाला निवासी गुरमीत कौर के रूप में हुई है। वह दो बच्चों की मां थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे पहले सिविल अस्पताल व्यासपुर ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल जगाधरी रेफर कर दिया। लेकिन वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।