फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Emphasis placed on further strengthening the organization

Yamuna Nagar News: संगठन को और मजबूत करने पर दिया जोर

Fri, 17 Jul 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 17 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Emphasis placed on further strengthening the organization
जगाधरी वर्कशॉप में कार्यक्रम के दौरान उप​स्थित कर्मचारी व पदा​धिकारी। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (एनएफआईआर) के केंद्रीय पदाधिकारियों ने जगाधरी वर्कशॉप का दौरा कर कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान संगठन को मजबूत करने तथा कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाने पर जोर दिया गया।
जोनल सचिव राम अवतार मीणा, केंद्रीय कोषाध्यक्ष एवं महिला विंग अध्यक्ष सोनिया शर्मा तथा सहायक महामंत्री एवं महिला विंग की महामंत्री उर्मिला डोगरा ने वर्कशॉप का दौरा किया। उन्होंने महिला शाखा और युवा शाखा के पदाधिकारियों व सदस्यों से मुलाकात कर संगठन को अधिक सक्रिय बनाने और कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मंडल मंत्री रमेश चंद्र तथा शाखा सचिव अशोक कुमार और प्रभु राम ने केंद्रीय पदाधिकारियों को जगाधरी वर्कशॉप में संगठन की गतिविधियों और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों की जानकारी दी। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष रामकुमार और शीतला प्रसाद, शाखा सचिव धर्मवीर के अलावा महिला विंग से किरण बाला, इंदु बाला, नीना, वनिता और नवप्रीत तथा युवा विंग से दीपक, सुनील, योगेश, सचिन, अशोक और विपिन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed