{"_id":"6a59378c4c8b5a7c030b0939","slug":"lineman-suspended-for-negligence-in-duty-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-159665-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ड्यूटी में लापरवाही करने पर लाइनमैन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ड्यूटी में लापरवाही करने पर लाइनमैन निलंबित
Fri, 17 Jul 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान में गंभीरता नहीं दिखाने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) ने सख्त कार्रवाई करते हुए साढौरा क्षेत्र में कार्यरत लाइनमैन राजेश बख्शी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यूएचबीवीएन के अधीक्षक अभियंता (एसई) सोमबीर भनौटिया ने बताया कि लाइनमैन राजेश बख्शी के कार्य से संबंधित मामले की जांच कराई गई थी। उन्होंने स्वयं मामले की समीक्षा की। इसके बाद ओपी डिवीजन व्यासपुर के कार्यकारी अभियंता द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट में कार्य में लापरवाही पाए जाने पर विभागीय नियमों के तहत कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए बिजली लाइनों, ट्रांसफार्मरों और अन्य विद्युत उपकरणों का नियमित निरीक्षण एवं समय पर रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एसई ने बताया कि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के लिए यूएचबीवीएन यमुनानगर के एबीटी सेल में विशेष व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत एसडीओ स्तर के अधिकारियों की रात्रि ड्यूटी लगाई गई है, ताकि रात के समय भी बिजली आपूर्ति व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा सके और तकनीकी खराबी आने पर उसका तुरंत समाधान किया जा सके।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक क्षेत्र में 24 घंटे तकनीकी टीमें उपलब्ध रहें, जिससे बिजली संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण हो सके। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की कि बिजली आपूर्ति से जुड़ी किसी भी समस्या की सूचना टोल फ्री नंबर 1912 पर दर्ज कराएं, ताकि शिकायत का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।