फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Family was searching for him; student's body found hanging in school

Yamuna Nagar News: परिजन कर रहे थे तलाश, स्कूल में फंदे पर लटका मिला छात्र का शव

Fri, 17 Jul 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 17 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Family was searching for him; student's body found hanging in school
कमलजीत। फाइल फोटो 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी/छछरौली। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली में वीरवार सुबह पुरानी इमारत में छात्र फंदे पर लटका मिला। छात्र कमलजीत इसी विद्यालय की 10वी कक्षा का छात्र था और बुधवार को स्कूल के बाद घर नहीं पहुंचा था। परिजन रिश्तेदारी व आसपास उसकी तलाश कर रहे थे ।
कमलजीत गांव पंजेटो का रहने वाला था और साइकिल से स्कूल से जाता था। उसका शव स्कूल की पुरानी इमारत की 12 फीट ऊंची छत पर लगी हुक से बंधे फंदे से लटका हुआ था। हुक पर परना बंधाकर फंदा बनाया गया था। यह परना छात्र का ही बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने छात्र के पिता नवाब सिंह के बयान पर सीआरपीसी 174 की कार्रवाई की है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि छुट्टी के बाद छात्र को लौटते किसी ने नहीं देखा। वह कब आया इसकी सही जानकारी नहीं है। पंजेटो निवासी नवाब सिंह ने बताया कि उसका 15 वर्षीय बेटा कमलजीत राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की दसवीं में पढ़ता था। बुधवार को रोज की तरह उसका बेटा स्कूल गया था, लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचा। शाम चार बजे तक भी वह घर नहीं आया तो उन्होंने कमल की तलाश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सहित आसपास हर जगह उसकी तलाश की और पूछताछ की परंतु कोई जानकारी नहीं मिली। कमल के मोबाइल पर कॉल की, लेकिन घंटी बजती रही और कॉल नहीं उठी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद वे वीरवार को स्कूल पहुंचे। प्राचार्य डॉ. उषा देवी ने बताया कि कमल छुट्टी के बाद घर चला गया था।
पिता ने बताया कि वह घर नहीं लौटा और उसकी मोबाइल लोकेशन स्कूल की मिली है। इसके बाद कमल की स्कूल में तलाश शुरू कर दी। इस दौरान स्कूलपुरानी इमरात के बाहर साइकिल खड़ी मिली। इमारत में जाकर देखा तो कमलजीत का शव छत पर लगे हुक पर एक फंदे से लटक रहा है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
स्कूल की पुरानी इमारत बंद : प्राचार्य
प्राचार्य डॉ. उषा देवी ने बताया कि वह स्कूल की पुरानी इमारत है और उसका इस्तेमाल नहीं किया जाता है। स्कूल के उस तरफ कोई नहीं जाता है। वह खंडहर इमारत है और टूटा फूटा सामान पड़ा है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा दिया है और रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
छात्र के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -वेदपाल, थाना प्रभारी छछरौली।
युवा संसद में स्वास्थ्य मंत्री बना था कमलजीत
अभय सिंह
जगाधरी। कमलजीत माता-पिता की इकलौती संतान थी। माता-पिता में सालों से विवाद चल रहा है और तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मां पांच वर्ष से अलग रहती है और कमलजीत पिता नवाब के साथ रहता था। पिता के अनुसार बुधवार को भी सब कुछ ठीक लग रहा था। इसकी दो बार बेटे से बात भी हुई। बेटे ने कहा कि घर आ रहा है। बुधवार को स्कूल युवा संसद में कमलजीत स्वास्थ्य मंत्री बना था।
स्कूल के अध्यापकों का भी यही कहना है कि कमलजीत बुधवार को अन्य दिनों की तरह रहा। उसके व्यवहार में किसी प्रकार का उन्हें बदलाव नहीं देखने को मिला। पुलिस के अनुसार कमलजीत छुट्टी के बाद स्कूल से निकल गया। शाम को योग कक्षा के लिए स्कूल पहुंचा, लेकिन कक्षा में न जाकर पिछली तरफ पुरानी इमारत में चला गया। वहां एक सीढ़ी मिली और उस पर चढ़कर फंदा लगा लिया। पुलिस माता-पिता का कलह वजह मान रही है।
पिता के नवाब के अनुसार बुधवार को उनकी दो बार कमलजीत से बात हुई थी। पहली बार दोपहर में ढाई बजे के बाद बात हुई थी। उस वक्त कमलजीत ने बताया कि उसकी साइकिल पंक्चर हो गई है और वह लगवाकर घर आ रहा है। दोबारा करीब चार बजे बात हुई तो कमल ने बताया कि दोस्त के पास आया है और थोड़ी देर में घर पहुंच जाएगा। परंतु शाम तक जब वह नहीं लौटा तो उन्होंने उसे कई बार कॉल की, लेकिन कॉल नहीं उठाई गई। संवाद
पुलिस बोली- सीढ़ी लगाकर चढ़ा था ऊपर
थाना प्रभारी वेदपाल के अनुसार पुरानी इमारत में काफी पुरानी सामान पड़ा है। इमारत की छत 12 फीट ऊंची है और कमलजीत की लंबाई साढ़े पांच के करीब है। पास में पुराने व टूटे बेंच पड़े थे। पास में एक सीढ़ी भी पड़ी मिली है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कमलजीत ने सीढ़ी लगाकर फंदा बनाया होगा और फिर लटक गया। फिलहाल पुलिस हर पहलू से इसकी जांच कर रही है।

योग क्लास में नहीं गया था छात्र
n
कमलजीत एक मध्यम श्रेणी का होशियार छात्र था। वह स्कूल की विभिन्न गतिविधियों व खेलों में प्रतिभागी निभाता था। स्कूल में रोजाना शाम को चार बजे योगा क्लास लगती है। कमलजीत योगा क्लास में नियमित रूप से आता था, परंतु बुधवार को वह योगा क्लास के लिए नहीं पहुंचा। इसके बारे में कमलजीत के पिता ने योगा प्रशिक्षक से पूछा था तो पता चला कि वह नहीं आया।

कमलजीत। फाइल फोटो 

कमलजीत। फाइल फोटो 

कमलजीत। फाइल फोटो 

कमलजीत। फाइल फोटो 

कमलजीत। फाइल फोटो 

कमलजीत। फाइल फोटो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed