फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Final notice to 134 encroachers in Deha Basti

Yamuna Nagar News: डेहा बस्ती में 134 कब्जेदारों को अंतिम नोटिस

Fri, 17 Jul 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 17 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Final notice to 134 encroachers in Deha Basti
रादौर की डेहा बस्ती में नोटिस लगाती नगर पालिका की टीम। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। नगरपालिका ने डेहा बस्ती में अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए वीरवार को 134 कब्जाधारियों को दूसरा और अंतिम नोटिस जारी किया। पुलिस सुरक्षा के बीच अधिकारियों ने घर-घर जाकर नोटिस चस्पा किए और सात दिन के भीतर कब्जा खाली करने की चेतावनी दी।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट आशु कांबोज की निगरानी में नगरपालिका के भवन निरीक्षक आदित्य कांबोज, सफाई निरीक्षक सुमित बैंस व अन्य कर्मचारियों की टीम ने नोटिस वितरित किए। थाना प्रभारी राजेश राणा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। करीब दो घंटे में नोटिस देने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई।
विज्ञापन

भवन निरीक्षक आदित्य कांबोज ने बताया कि पहले दिए गए सात दिन के नोटिस के बावजूद कब्जाधारियों ने भूमि खाली नहीं की। इसलिए अब अंतिम नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका के अनुसार करीब साढ़े चार एकड़ गौचरान और श्मशान घाट की भूमि पर अवैध कब्जे किए गए हैं। इनमें से लगभग दो एकड़ भूमि पहले ही खाली कराई जा चुकी ह। गौरतलब है कि 20 जून को नगरपालिका ने बुलडोजर कार्रवाई कर डेहा बस्ती के 100 से अधिक अस्थायी निर्माण हटाए थे। वहीं 16 जून को पुलिस पर पथराव और नशा को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिन्हें अभी तक जमानत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed