सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers Burn Effigy in Protest Against India-US Deal

Yamuna Nagar News: किसानों ने भारत और अमेरिका डील के विरोध में फूंका पुतला

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 05 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers Burn Effigy in Protest Against India-US Deal
जगाधरी अनाज मंडी में प्रदर्शन कर नारेबाजी करते भाकियू के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। भारत-अमेरिका प्रस्तावित फ्री ट्रेड डील के विरोध में वीरवार को भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट की अगुवाई में किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने जिला सचिवालय के सामने पुतला भी फूंका। प्रदर्शनकारी मंडी से पैदल मार्च करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे और डीसी प्रीति के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
भाकियू जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने कहा कि प्रस्तावित फ्री ट्रेड डील देश की कृषि व्यवस्था, छोटे व्यापार, रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। अमेरिका में किसानों को भारी सब्सिडी और आधुनिक संसाधनों का लाभ मिलता है। भारत का किसान बढ़ती लागत और कम आय से जूझ रहा है। ऐसे में दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता लागू होने पर भारतीय किसानों की प्रतिस्पर्धा क्षमता प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है कि यह डील किसानों के हित में नहीं है। यदि इसे लागू किया गया तो छोटे और सीमांत किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। किसानों ने मांग की कि किसी भी व्यापारिक समझौते से पहले किसान संगठनों और संबंधित वर्गों से व्यापक चर्चा की जाए। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल पंजीकरण में आ रही समस्याओं को लेकर भी ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
Trending Videos

किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि छह से आठ जून तक हरिद्वार में किसानों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से किसान प्रतिनिधि भाग लेंगे और आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
इस अवसर पर जिला महासचिव गुरवीर सिंह, जिला सचिव विक्रांत ससौली, प्रदेश उपाध्यक्ष संजू सरावां, जिला युवा अध्यक्ष संदीप टोपरा, जिला संगठन सचिव राजीव, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण सुढ़ल, ब्लॉक अध्यक्ष पम्मी छछरौली, राजकुमार बिलासपुर, नैब सिंह, नवनीत सिंह, सतपाल, जगतार सिंह, जोगिंद्र सिली, काशी राम मौजूद रहे।

जगाधरी अनाज मंडी में प्रदर्शन कर नारेबाजी करते भाकियू के पदाधिकारी। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी में प्रदर्शन कर नारेबाजी करते भाकियू के पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed