{"_id":"6a21d95b7fa21616f50de1f9","slug":"iti-portal-stalled-applicants-await-submission-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-157180-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आईटीआई का पोर्टल अटका, आवेदन के लिए किया इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आईटीआई का पोर्टल अटका, आवेदन के लिए किया इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई में आवेदन के लिए पोर्टल चलने का इंतजार करते विद्यार्थी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। आईटीआई में प्रवेश लेने के लिए वीरवार को संस्थान पहुंचे विद्यार्थियों को पोर्टल न चलने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब साढ़े दस बजे पोर्टल बंद हो गया। इस दौरान ओटीपी जनरेट होने के बाद की प्रक्रिया अधर में लटकी रही। दोपहर ढाई बजे के बाद पोर्टल शुरू होने पर राहत मिली।
पोर्टल न चल पाने के कारण तीसरे दिन नोडल आईटीआई में 250 आवेदन ही हुए। बुधवार को इस संस्थान में 510 आवेदन हो चुके थे। तीसरे दिन की प्रक्रिया के बाद अब नोडल आईटीआई में कुल 762 आवेदन हो गए हैं। पोर्टल सही से न चलने के कारण विद्यार्थियों के साथ दाखिला समिति सदस्यों को भी दिक्कत हुई।
इस दौरान एक विद्यार्थी का आवेदन करने में आधे से पौना घंटा तक इंतजार करना पड़ा। हालात ऐसे रहे कि सुबह साढ़े दस बजे के बाद कुछेक ही आवेदन हो पाए। दाखिला समिति के सदस्य बार-बार रिफ्रेश करके पोर्टल चलने की स्थिति की जानकारी लेते रहे। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी छात्राओं व दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों को हुई। विद्यार्थियों को पोर्टल चलने के लिए ढाई से तीन घंटे का इंतजार करना पड़ा। जब पोर्टल नहीं चला तो कई विद्यार्थी निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन
नोडल आईटीआई में कुल 1348 सीटें हैं। इनमें से 762 सीटों पर आवेदन हो चुके हैं। तीसरे दिन कुल 262 सीटों पर आवेदन हुए। पहले दिन कुल 143 आवेदन हुए थे और दूसरे दिन 367 ने पंजीकरण करवाया था। वहीं, पिछले वर्ष तीसरे दिन 1500 से ज्यादा आवेदन हुए थे और अंतिम दिन तक नोडल आईटीआई में दाखिला लेने के लिए करीब 10,800 ने आवेदन किया था।
12 ट्रेड में एक भी आवेदन नहीं
नोडल आईटीआई में कुल 31 ट्रेड करवाई जा रही हैं। इन ट्रेड की कुल 61 यूनिट संचालित हैं। वहीं, तीन दिन की आवेदन प्रक्रिया के बाद नोडल आईटीआई की 12 ट्रेड ऐसी हैं, जिनमें एक भी आवेदन नहीं हुआ है। इस संस्थान की ड्राफ्टमैन ड्यूल, जीईओ इंफोर्मेटिक, टर्नर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रोपेटर, सेविंग टेक्नोलॉजी, मशिनिस्ट, मैकेनिक वोटर व्हीकल, फाउंड्रीमैन, पीपीओ, स्टेनोग्राफर, वायरमैन, पेंटर ट्रेड में अभी तक किसी ने आवेदन नहीं किया है।

Trending Videos