सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana Husband of suspended Congress MLA Renu Bala will join BJP today, stir increases in Sadhaura Assembly

Haryana: कांग्रेस से निलंबित विधायक रेनू बाला के पति आज थामेंगे BJP का दामन, साढौरा विधानसभा में हलचल बढ़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 05 Jun 2026 12:24 PM IST
विज्ञापन
सार

रेनू बाला बलवंत सिंह को लगातार दो बार हराकर विधायक बनी हैं। ऐसे में अभी से अगले विधानसभा चुनावों में टिकट को लेकर कयास लगने लगे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री सरस्वतीनगर में पशु अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।

Haryana Husband of suspended Congress MLA Renu Bala will join BJP today, stir increases in Sadhaura Assembly
पति इंजीनियर ऋषिपाल के साथ विधायक रेनू बाला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस से निलंबित एवं सांसद सैलजा समर्थक साढौरा विधायक रेनू बाला के पति इंजीनियर ऋषिपाल भाजपा का दामन थामेंगे। शुक्रवार को औपचारिक व आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी। ऋषिपाल मुख्यमंत्री नायाब सैनी के नेतृत्व में भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। इसे लेकर ऋषिपाल की ओर से व्यासपुर के ऐश्वर्य पैलेस में जनसभा रखी है।



इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायाब सैनी पहुंच रहे हैं। हालांकि उनकी पत्नी एवं विधायक रेनू बाला भाजपा में शमिल नहीं होंगी। परंतु वह कार्यक्रम में उपस्थित जरूर रहेंगी। माना जा रहा है कि यदि रेनू बाला भाजपा में शामिल होती हैं तो उनकी कुर्सी को खतरा हो सकता है। वहीं रेनू बाला के पति के भाजपा में शामिल होने से साढौरा विधानसभा में हलचल बढ़ गई है। क्योंकि साढौरा से तीन बार विधायक रह चुके बलवंत सिंह के साथ ऋषिपाल मंच साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेनू बाला बलवंत सिंह को लगातार दो बार हराकर विधायक बनी हैं। ऐसे में अभी से अगले विधानसभा चुनावों में टिकट को लेकर कयास लगने लगे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री सरस्वतीनगर में पशु अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। विधायक को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के मामले में दोषी मानते हुए कांग्रेस ने पार्टी से निलंबित कर दिया था। निलंबन के बाद से ही विधायक के भाजपा में शामिल होने की अटकलें शुरू हो गई थीं।
विज्ञापन
Trending Videos


वहीं सरकारी कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति भी बढ़ गई है। पार्टी से निलंबन के बाद से वे तमाम सरकारी कार्यक्रमों में बतौर अतिथि पहुंची। राज्यसभा चुनाव के बाद हुई कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी उपस्थिति रहीं। वहीं, 29 मई को कैबिनेट मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में हुई कष्ट निवारण समिति की बैठक में अन्य भाजपा नेताओं से भी पहले विधायक पहुंच गई थीं।

ऐसे में उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। ऋषिपाल ने रेनू बाला के भाजपा में शामिल होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि रेनू बाला को केवल निलंबित किया गया है, पार्टी से निष्कासित नहीं किया है। वे कांग्रेस के अधिकारिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी। विधायक कांग्रेस पार्टी की ही रहेंगी।
बता दें कि रेनूबाला की जिला परिषद के चुनाव में निर्दलीय लड़ी थीं। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गईं, जिसके बाद उन्हें जिला परिषद का अध्यक्ष बना दिया गया। इसके बाद विधानसभा चुनाव के दौरान कुमारी सैलजा के समर्थन में कांग्रेस में शामिल हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed