{"_id":"69d9720f7921500bd20e6b24","slug":"fir-lodged-in-gas-refilling-case-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-154177-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गैस रिफिलिंग मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गैस रिफिलिंग मामले में प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 11 Apr 2026 03:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सलेमपुर बांगर में हुए गैस हादसे के बाद अब प्रशासन और पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने इस मामले में थाना सदर जगाधरी में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
साथ ही ब्लैक में सिलिंडर उपलब्ध कराने वाले दुकानदार की पहचान के लिए पुलिस टीम लगातार जांच में जुटी हुई है। दूसरे दिन भी पुलिस व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी यह पता नहीं लगा पाए हैं कि ब्लैक में सिलिंडर कहां से खरीदा गया था। वहीं इस हादसे के बाद क्वाटरों में रहने वाले लोग डरे हुए हैं। जिन क्वार्टरों में धमाका होने से आग लगी थी, उस तरफ जाने से श्रमिक व उनके परिजन जाने से डरते रहे।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक विकास ने बताया कि हादसे के दौरान घायल हुआ ठेकेदार रामज्ञान गैस रिफिलिंग का काम कर रहा था। विभाग की ओर से ब्लैक में गैस सिलिंडर देने वाले सप्लायर के खिलाफ शिकायत दी गई, जिसके आधार पर थाना सदर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं थाना सदर जगाधरी पुलिस का कहना है कि ब्लैक में सिलिंडर कहां से और किन लोगों के माध्यम से पहुंचा इसकी गहनता से जांच की जा रही है। अवैध गैस कारोबार की कड़ियों को जोड़ने के लिए कई स्तर पर पूछताछ की जा रही है।
इधर, हादसे में झुलसे घायलों का उपचार चंडीगढ़ पीजीआई में जारी है, जहां उनकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायलों के बयान बेहद अहम साबित होंगे और उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रारंभिक जांच में अवैध रिफिलिंग और लापरवाही की पुष्टि हो चुकी है, जिससे यह साफ है कि नियमों की अनदेखी ही इस हादसे का मुख्य कारण बनी। अब प्रशासन का फोकस दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने पर है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। संवाद
Trending Videos